Ajay Devgn Sunny Deol Come Together To Make Son Of Sardaar 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन के खाते में कई बड़ी फिल्में मौजूद हैं, जिसके साथ वह बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। 2024 में अजय देवगन (Ajay Devgn) 'सिंघम अगेन' के साथ तूफान तो मचाएंगे ही। वहीं अब वह एक और मूवी के साथ लोगों को खुश करने आ रहे हैं। दरअसल, 'सन ऑफ सरदार' की अपार सफलता के बाद अब अजय देवगन 'सन ऑफ सरदार 2' लेकर आने वाले हैं।
बता दें कि अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'सन ऑफ सरदार' की 2010 की मर्यादा रमन्ना की रीमेक थी, जिसमें अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाश्री सिन्हा और जूही चावला ने मुख्य भूमिका अदा की थी। फिल्म की अपार सफलता के बाद मेकर्स काफी दिनों से इसके सीक्वल पर विचार कर रहे थे। सालों बाद अब उन्होंने फैसला लिया है कि वह मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे।
अजय देवगन (Ajay Devgn) से जुड़े सूत्रों ने इस सिलसिले में बात करते हुए कहा, "अजय देवगन 'सन ऑफ सरदार' दशकों पहले रिलीज हुई थी। उन्होंने जस्सी सिंह रंधावा की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए कई आइडिया पर चर्चा भी की थी। लेकिन अब उनकी टीम ने सीक्वल को बनाने का फैसला किया है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी करेंगे। हालांकि सीक्वल में पूरी तरह से नई कहानी देखने को मिलेगी और इसकी कास्ट भी बिल्कुल अलग होगी।"
सनी देओल निभाएंगे विलेन का रोल
खबरों के मुताबिक, अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'सन ऑफ सरदार 2' में विलेन की भूमिका अदा करने के लिए सनी देओल (Sunny Deol) को अप्रोच किया गया है। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
