Shah Rukh Khan And Salman Khan To Enter In War 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' फिल्म पर्दे पर सुपरहिट रही थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं अब मेकर्स 'वॉर 2' (War 2) की तैयारी भी जोरों-शोरों से कर रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) तो साथ दिखाई देंगे ही, साथ ही बॉलीवुड के दो सुपरस्टार भी कैमियो करते नजर आ सकते हैं।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान भी 'वॉर 2' (War 2) में धमाकेदार कैमियो कर सकते हैं। खबर के मुताबिक, 'वॉर 2' वायआरएफ स्पाई युनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म होगी, जिसमें टाइगर, पठान और कबीर एक साथ दिखाई देंगे। बता दें कि इससे पहले 'पठान' मूवी में टाइगर यानी सलमान खान ने पठान की मदद के लिए एंट्री मारी थी। वहीं 'टाइगर 3' में टाइगर की मदद के लिए पठान यानी शाहरुख खान कदम रखते दिखाई देंगे।
जल्द शुरू होगी 'वॉर 2' की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'वॉर 2' (War 2) का मुहुर्त शॉट शूट हो चुका है, वहीं इसी महीने फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। हालांकि यह फिल्म साल 2025 तक बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। 'वॉर 2' के अलावा मेकर्स 'टाइगर वर्सेज पठान' की तैयारी भी जोरों-शोरों पर कर रहे हैं।
'टाइगर 3' में होगा जूनियर एनटीआर का कैमियो
बता दें कि 'टाइगर 3' (Tiger 3) को लेकर यह भी खबर है कि मूवी में जूनियर एनटीआर की भी एंट्री हो सकती है। खुद सलमान खान उनके किरदार का खुलासा करते नजर आएंगे। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।
