Shah Rukh Khan calls Ajay Devgn a pillar of strength: शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को स्क्रीन पर आ जाएगी। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम सहित कई कलाकार हैं। अब बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को अपनी फिल्म के लिए अजय देवगन का सपोर्ट मिला है। जिसकी वजह से मंगलवार को पठान को समर्थन देने के लिए शाहरुख ने अजय देवगन की तारीफ की है। ट्विटर पर #AskSRK सेशन के दौरान, एक प्रशंसक ने शाहरुख से अजय देवगन के बारे में सवाल किया। प्रशंसक ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अजय फिल्म की अग्रिम टिकट बुकिंग के संबंध में पठान की भारी सफलता के बारे में अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे।
पठान की एडवांस बुकिंग से खुश हैं अजय देवगन
दरअसल सोशल मीडिया यूजर ने लिखा: 'शाहरुख सर, अजय देवगन पठान की एडवांस बुकिंग से बहुत खुश हैं!! उनके बारे में कोई शब्द? उनकी फिल्म #BholaaTeaser2 आज रिलीज हुआ है!!' यूजर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें अजय देवगन कह रहे हैं- 'मैं तो चाहता हूं जो फिल्म रिलीज हो वो सुपर डुपर हिट हो क्योंकि पूरी इंडस्ट्री एक ही है। जैसे पठान रिलीज हो रही है, हम जो भी सुन रहे हैं पठान की एडवांस बुकिंग इतनी शानदार है कि आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ है। मैं दिल से बहुत खुश हूं और मैं सभी को यही कहता हूं कि मुझे लगता है कि हमें इसके लिए बहुत खुश होना चाहिए।'
अजय देवगन के सपोर्ट पर शाहरुख खान ने दिया रिएक्शन
अब अजय के इस शॉउटआउट पर शाहरुख ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है। शाहरुख खान ने लिखा - 'अजय कई वर्षों से मेरे और मेरे परिवार के समर्थन और प्यार के पिलर रहे हैं। वह एक अद्भुत अभिनेता और खूबसूरत इंसान हैं। मजबूत और शांत।'
शाहरुख खान और अजय देवगन का बॉन्ड
अजय देवगन ने शाहरुख की बेस्ट फ्रेंड और कई फिल्मों की को-स्टार काजोल से शादी की है। दोनों का रिश्ता सौहार्दपूर्ण है और उनकी बॉन्डिंग भी बेहतरीन है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों सितारों की फिल्में सन ऑफ सरदार और जब तक है जान के टकराने के बाद दोस्ती में दरार की अफवाहें सामने आई थीं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में अजय और शाहरुख ने केवल एक-दूसरे के बारे में प्यार से बात की है और अक्सर एक-दूसरे की प्रशंसा ही की है।
