बॉलीवुड

Shah Rukh Khan को इस स्टार ने फीस के मामले में दी टक्कर, 8 मिनट के लिए चार्ज किए 35 करोड़

आज के समय में सितारे एक फिल्मों के लिए मोटी फीस वसूल करते हैं। सितारों की फीस करोड़ों रुपये से कम नहीं होती है। आज हम आपको एक ऐसे सितारे के बारे में बताएंगे, जिन्होंने केवल 8 मिनट के लिए 35 करोड़ रुपये चार्ज किए। एक्टरने अपनी फीस के मामले में बड़े-बड़े एक्टर्स को टक्कर दी है।

Image

Ajay Devgn

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) सिनेमा जगत में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर में से एक है। एक्टर हर फिल्म के लिए लगभग 150 से 250 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि किंग खान का रिकॉर्ड अजय देवगन ने तोड़ दिया है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन ने एक कैमियो रोल के लिए मोटी फीस वसूली थी। आइए जानते हैं कि वो कौन सी फिल्म थी और एक्टर ने कितनी फीस ली थी।

बता दें 2019 में अजय देवगन ने एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में 8 मिनट की भूमिका के लिए 35 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। ये सबसे ज्यादा मंहगे कैमियो में से एक बताया जाता है। यह 4.35 करोड़ रुपये प्रति मिनट के हिसाब से हुआ है। एसएस राजामौली ने आरआरआर बनाई थी। जूनियर एनटीआर और राम चरण इस फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे। आलिया भट्ट और श्रेया सरन भी इस फिल्म नजर आई थी। वही इस फिल्म में अजय देवगन का केवल आठ मिनट का कैमियो था, लेकिन उनकी फीस सबसे ज्यादा थी।

कितने चार्च करते हैं फीस

2020 के बाद से अजय देवगन की लगभग सभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। जिसमें दृश्यम 2, रेड 2 और सिंघम अगेन जैसी फिल्में शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने रेड 2 और औरों में कहां दम था जैसी छोटी फिल्मों के लिए 20 करोड़ रुपये लिए थे। जबकि सिंघम अगेन जैसी बड़ी फिल्मों के लिए 40 करोड़ रुपये या उससे अधिक की फीस लिए थे। चिरंजीवी ने 1990 में एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। जिसके बाद से स्टार्स की फीस में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article