बॉलीवुड

बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे अजय देवगन और जॉन अब्राहम, 2024 में इस दिन रिलीज होगी फिल्में

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 5, 2023, 01:30 PM IST

नीरज पांडे की फिल्म अरुण में कहां दम था में अजय देवगन नजर आने वाला है। फिल्म की कहानी म्यूजिक लव स्टोरी पर आधारित है। अजय के साथ जॉन अब्राहम की फिल्म तेहरान का क्लैश होगा। इन दिनों फिल्मों के भिड़त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image

John Abraham - Ajay Devgn (credit pic: instagram)

भोला के बाद अजय देवगन (Ajay Devgn) नीरज पांडे की फिल्म अरुण में कहां दम था में नजर आएंगे। इस फिल्म में अजय के साथ तब्बू (Tabbu) भी लीड रोल में दिखाई देंगी। अजय और तब्बू ने फिल्म विजयपथ से साथ में अपने करियर की शुरुआत की थी। दोनों साथ में दे दे प्यार दे, द्दश्यम समेत कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। पहली बार दोनों साथ में नीरज पांडे के साथ काम करेंगे। नीरज को 'वेडनेसडे', 'स्पेशल 26' और 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्मोंं के लिए जाना जाता है।

नीरज की अरुण में कहां दम था एक म्यूजिकल लव स्टोरी है जिसमें रोमांस का भरपूर तड़का है। इस फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म अगले साल 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी जॉन और अजय की फिल्म

इस दिन जॉन अब्राहम की फिल्म तेहरान भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तेहरान को दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में जॉन के साथ साईं माजेरकर, शांतनु माहेश्वरी और जिम्मी शेरगिल सपोर्टिंग रोल में हैं। फिल्म का संगीत ऑस्कर विनर एमएम कीरावनी ने दिया है। दोनों फिल्मों की कहानी एक- दूसरे से काफी अलग है। फैंस दोनों फिल्मों के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय और जॉन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी है। जॉन आखिरी बार शाहरुख खान की पठान में नजर आए थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article