टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Promo: मन्नारा - मुनव्वर के बीच हुआ बड़ा झगड़ा, क्या दोनों की दोस्ती में आ जाएगी दरार?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 5, 2023, 12:18 PM IST

Bigg Boss 17 Promo: मन्नारा और मुनव्वर के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। मन्नारा हमेशा मुनव्वर से अपनी और उनकी दोस्ती का वेलिडेशन मांगती रहती हैं। घर में मन्नारा और मुनव्वर के बीच में जमकर बहस हुई है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है।

Image

Bigg Boss 17 Promo (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17 Promo: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में छाया हुआ है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच हर छोटी-छोटी बात को लेकर झगड़ा हो रहे हैं। घर में एक तरफ जहां दोस्त दुश्मन बन रहे हैं तो दूसरी तरफ दुश्मनियां दोस्ती में बदल रही हैं। शो में मुनव्वर और मन्नारा के बीच में जमकर झगड़ा हुआ है। मेकर्स ने हाल ही में शो का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में मुनव्वर और मन्नारा के बीच में बहस होती दिखाई दे रही हैं। हालांकि दोनों के झगड़े का कारण सामने नहीं आया है।

वीडियो में मन्नारा मुनव्वर से कहती हैं कि आप मेरे दिमाग वाले पुराने दोस्त नहीं हो। आप बदल गए हो। आपकी बातें मुझे हर्ट कर रही हैं। मुनव्वर वहां से उठकर जाने लगते हैं। मन्नारा रोकने की कोशिश करती हैं। लेकिन मुनव्वर चले जाते हैं। दोनों के बीच पहली बार इतना बड़ा झगड़ा हुआ है।

मुनव्वर और मन्नारा के बीच हुआ बड़ा झगड़ा

मुनव्वर और मन्नारा के बीच में लंबे समय से चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। दोनों की दोस्ती में दरार दिखाई दे रही हैं। घर में दोनों एक- दूसरे के संग पहले जैसी मस्ती करते हुए नजर नहीं आते हैं। गेम की शुरुआती हफ्तों में दोनों की दोस्ती ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फैंस चाहते हैं कि दोनों अपनी दुश्मनी को भूलाकर फिर से दोस्ती कर लें।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article