बॉलीवुड

Ishq 2 बनाने की तैयारी कर रहे हैं अजय देवगन-आमिर खान? मीडिया के सामने बोले- 'हमें एक और करनी चाहिए..'

Ajay Devgn and Aamir Khan on Ishq 2: आमिर खान, अजय देवगन, काजोल और जूही चावला की फिल्म इश्क (Ishq) को फैंस ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म को आज भी एवर ग्रीन माना जाता है, अब एक इवेंट के दौरान अजय और अक्षय ने फिल्म के सीक्वल को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है।

Image

Aamir Khan and Ajay Devgn on Ishq 2

Ajay Devgn and Aamir Khan on Ishq 2: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) और अजय देवगन (Ajay Devgn) ने साल 1997 की फिल्म इश्क में एक साथ काम किया था। दोनों ही स्टार्स को इस फिल्म में दर्शकों ने खूब पसंद किया, उनकी कॉमिक टाइमिंग से लेकर ऑन स्क्रीम कैमिस्ट्री तक दर्शकों को दोनों ही स्टार्स फिल्म में काफी पसंद आए थे। अब हाल ही में फिल्म के सीक्वल, इश्क 2 में को लेकर अजय देवगन और आमिर खान बात करते हुए नजर आए हैं। साथ ही उन्होंने काजोल और जूही चावला के साथ फिल्म में काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में भी बात की है। आज भी आमिर खान, अजय देवगन, काजोल और जूही चावला की फिल्म इश्क (Ishq) को फैंस ने काफी पसंद करते है। इस फिल्म को आज भी एवर ग्रीन माना जाता है, अब एक इवेंट के दौरान अजय और अक्षय ने फिल्म के सीक्वल को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है।

सीक्वल को लेकर क्या बोले आमिर और अजय?

9 नवंबर, 2024 को अजय देवगन और आमिर खान मुंबई में मिलाप जावेरी की अगली फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। लंबे समय के बाद, आमिर खान और अजय देवगन को एक साथ देखा गया, जिसने फैंस को कहीं न कहीं इश्क फिल्म की याद दिला दी। यहां तक कि आमिर और अजय को भी फिल्म की शूटिंग के समय की याद आ गई और उस बारे में बात करने लगे। आमिर खान ने कहा कि वह अजय से अक्सर नहीं मिलते हैं, लेकिन जब भी मिलते हैं, गर्मजोशी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अजय को देखकर खुश हो जाते हैं, एक इंसान के तौर पर अजय काफी सलझे हुए हैं।

दूसरी ओर अजय देवगन ने कहा, 'मैं बस उनसे कह रहा था कि इश्क के सेट पर हमने बहुत मजा किया, हमें एक और बार करना चाहिए।' आमिर खान ने कहा, 'हमें ऐसा करना चाहिए यार।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article