बॉलीवुड

Aishwarya Rai Bachchan से एक्टिंग में आगे निकलेंगी बेटी Aaradhya, एनुअल फंक्शन में बिखेरा जलवा

Aaradhya Bachchan Performance: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के स्कूल में एनुअल फंक्शन हुआ। जिसमें उन्होंने एक शानदार परफॉरमेंस देकर साबित कर दिया की वो एक्टिंग में भी माहिर।

Image

Aishwarya Rai Bachchan Daughter Aaradhya Bachchan Dance Performance

Aaradhya Bachchan Performance: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती और एक्टिंग के लोग आज भी कायल है। ऐसे में उनकी फिल्मों के लिए भी काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं। इसी के साथ हाल ही में एक्ट्रेस की बेटी आराध्या के स्कूल में एनुअल फंक्शन हुआ। जिसमें आराध्य ने शानदार परफॉरमेंस कर सभी लोगों का दिल जीत लिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए एक्टर की बेटी की वीडियो।

कल धीरूभाई अंबानी स्कूल में एनुअल फंक्शन का हुआ, जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे अपने बच्चों का परफॉरमेंस देखने के लिए शामिल हुए। इसी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक की बेटी आराध्या (Aaradhya) ने भी परफॉर्म किया। वायरल वीडियो में देखा गया की कैसे आराध्य एक इंग्लिश गाना गाते हुए नजर आ रही है। आराध्या डांस और बेहतरीन एक्टिंग से सभी का ध्यान अपनी और खींच रही थी।

इस परफॉरमेंस को देखने के लिए अभिषेक-ऐश्वर्या समेत दादा-दादी अमिताभ और जया भी पहुंचे। सभी फैंस और दर्शक आराध्या के इस परफॉरमेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं। साथ ही ऐश्वर्या राय से अच्छी एक्टिंग करने का प्रमाण भी दे रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article