Aishwarya Rai Bachchan and Abhishek Bachchan Pic: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में ऐश्वर्या और अभिषेक को आराध्या के स्कूल फंक्शन में साथ देखा गया था। ऐश्वर्या और अभिषेक की ये फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ देखकर फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए थे। इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की एक फोटो सामने आई है, जो कि इंटनेट वर्ल्ड में धूम मचा रही है। इस फोटो को देखकर फैंस का दिन बन गया है। आइए नजर डालते है इस तस्वीर पर...
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की सामने आई फोटो
बच्चन परिवार ने अपने व्यस्त शेड्यूल पर ब्रेक लगा दिया है और हॉलिडे मोड में आ गया है। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ न्यूयॉर्क सिटी में सर्दियों का मजा ले रहे हैं। जूम टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक एक फैन के साथ नजर आ रहे हैं। सबसे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या को साथ देखा गया था। अब ऐश्वर्या और अभिषेक न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की इस फोटो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दोनों को साथ देखकर अच्छा महसूस कर रहा हूं।' दूसरे ने लिखा, 'ऐश्वर्या और अभिषेक साथ में 1 नंबर लगते हैं।'
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बॉन्डिंग
बीते साल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर काफी बातें हुईं। कई लोगों ने ये दावा किया कि ऐश्वर्या और अभिषेक तलाक ले रहे हैं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ, दोनों साथ है और बॉन्डिंग पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपनी शादी को लेकर लंबे समय से चल रही तलाक की अफवाहों पर खुलकर बात की थी। एक्टर ने इन अफवाहों को बेबुनियाद और दुखदायी बताया। उन्होंने कहा कि पब्लिक फिगर होने की वजह से ऐसी गॉसिप आती रहती है, लेकिन उनका परिवार मजबूत और स्थिर है। अभिषेक और ऐश्वर्या राय की शादी 20 अप्रैल, 2007 को मुंबई में हुई थी। दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट है।
