बॉलीवुड

Aaradhya Bachchan: हाई कोर्ट पहुंची Aishwarya Rai Bachchan की 11 साल की बेटी अराध्या, जानिए क्या है मामला?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 20, 2023, 08:29 AM IST

Aaradhya Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की 11 साल की बेटी अराध्या बच्चन ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक्ट्रेस की बेटी अराध्या फेक न्यूज मामले में अब हाई कोर्ट पहुंच गई हैं। दरअसल अराध्या से जुड़ी कई फेक न्यूज लगातार फैल रही हैं, जिससे ऐश्वर्या और अभिषेक परेशान आ चुके हैं

Image

aaradhaya bachchan moves high court

KEY HIGHLIGHTS
  • हाई कोर्ट पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी अराध्या बच्चन।
  • अराध्या के खिलाफ फेक न्यूज से परेशान हैं अभिषेक-ऐश्वर्या।
  • बीते कई दिनों से अराध्या की तबीयत को लेकर फेक न्यूज फैल रही हैं।

Aaradhya Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की 11 साल की बेटी अराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक्ट्रेस की बेटी अराध्या फेक न्यूज मामले में अब हाई कोर्ट पहुंच गई हैं। दरअसल अराध्या से जुड़ी कई फेक न्यूज लगातार फैल रही हैं, जिससे ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन खासा तंग आ चुके हैं। जिसके बाद उन्होंने अब फेक न्यूज फैलना वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। कुछ समय पहले आराध्या बच्चन की हेल्थ को लेकर यूट्यूब टैब्लॉइड ने अफवाहें शेयर की हैं। जिसके बाद यकीनन बच्चन परिवार इससे काफी खफा है, और अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहता है। इस बीच अब फैंस की निगाहे इसी बात पर टिकी हुई हैं कि पूरे मामले में हाई कोर्ट कैसा रुख अपनाने वाला है।

हाई कोर्ट पहुंची 11 साल की अराध्या बच्चन

बॉलीवुज सेलेब्स से जुड़ा फेक न्यूज मामला नया नहीं है, बीते कई सालों से लगातार एक्टर्स से जुड़ी कई अफवाहें फैलती हैं, कई बार फैंस इन्हे सच भी मान बैठते हैं। हालांकि इस पूरी मामले में बच्चन परिवार में हाथ पर हाथ रखकर बैठने की जगह, फेक न्यूज फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का फैसला किया है। बच्चन परिवार ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। यूट्यूब टैब्लॉयड के खिलाफ आराध्या की हेल्थ को लेकर फर्जी खबर चलाने की वजह से मामला दर्ज किया है। अराध्या के माइनर होने की वजह से परिवार इस मामले को काफी सीरियस ले रहा है।

20 अप्रैल को होगी सुनवाई

अराध्या बच्चन से जुड़ी फेक न्यूज फैलाने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस सी हरिशंकर की एकल बैंच 20 अप्रैल को सुनवाई करने वाली है। बता दें कि इससे पहले भी अभिषेक बच्चन साफ कर चुके हैं कि उन्हें अराध्या के खिलाफ किसी भी प्रकार की फेक न्यूज बर्दाश्त नहीं है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article