Ahan Shetty-Jiya Shankar Affair: बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी के साहबजादे अहान शेट्टी ने जब फिल्मों में कदम रखा था तब उनके अफेयर की चर्चाएं चारों ओर होने लगी थीं। उस वक्त खबरें आई थीं कि वो तानिया श्रॉफ नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं, जो उनका चाइल्डहुड लव है। तानिया और अहान मीडिया में भी एक साथ स्पॉट होते थे और वेकेशन पर भी साथ जाते थे। दोनों की तस्वीरें देखकर ऐसा माना जाने लगा था कि पापा सुनील की तरह अहान भी अपने चाइल्डहुड लव से साथ ही शादी रचाएंगे लेकिन ऐसा हो ना सका। अहान शेट्टी और तानिया के ब्रेकअप की खबरों ने सबको चौंका दिया। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो तानिया से ब्रेकअप के बाद अहान शेट्टी फिर से इश्क में पड़ गए हैं।
अहान शेट्टी का नाम इन दिनों मराठी मुलगी जिया शंकर के साथ जुड़ रहा है। जिया शंकर टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं और दर्शकों के बीच उन्हें लाइमलाइट बिग बॉस ओटीटी से मिली थी, जिसमें उनकी क्यूटनेस ने सबका दिल जीत लिया था। जिया शंकर कई दफा इंटरव्यूज में ये बात कह चुकी हैं कि वो ऐसे इंसान के साथ प्यार करना चाहती हैं, जिसके साथ वो शादी कर पाएं। ऐसा लगता है कि कई सालों के बाद जिया को आखिरकार अहान के रूप में वो इंसान मिल ही गया है।
अहान-जिया मीडिया-फैंस से छुपाकर रखते हैं अपना प्यार
अहान शेट्टी और जिया शंकर को अब तक लोगों ने साथ में नहीं देखा है लेकिन इनके इश्क की अफवाहों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी तेज हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि अहान-जिया अपने रिश्ते को लोगों की निगाहों से बचाकर रख रहे हैं। इन दोनों को सही वक्त का इंतजार है जब ये अपने प्यार का ऐलान करें। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि ये दोनों कब फैंस को सरप्राइज देते हैं।
बॉर्डर 2 में दिखेंगे अहान शेट्टी
एक्टर अहान शेट्टी को दर्शकों ने आखिरी बार फिल्म तड़प में देखा था। इसके बाद उनका नाम कई प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ा लेकिन कोई भी शुरू ना हो सका। कुछ वक्त पहले उन्होंने बॉर्डर 2 नाम की मूवी शुरू की थी, जो अगले साल रिलीज होगी। इसमें वो दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और पंजाब के पुत्तर सनी देओल के साथ नजर आएंगे।
