Ahaan Panday starts shooting for Ali Abbas Zafar: आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म 'सैयारा' से डेब्यू कर अहान पांडे रातोंरात स्टार बन गए हैं। इस फिल्म की बड़ी सफलता के बाद से अहान पांडे (Ahaan Panday) को नई-नई मूवीज के ऑफर मिल रहे हैं। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि अहान पांडे को इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) की एक धांसू मूवी ऑफर हुई है। लेटेस्ट जानकारी यह है कि अहान पांडे ने इस मूवी की शूटिंग शुरू करने के लिए कमर कस ली है और मेकर्स ने भी फिल्म को फ्लोर पर ले जाने के लिए सारे इंतजाम कर लिए हैं।
इस महीने से शूटिंग शुरू करेंगे अली अब्बास जफर और अहान पांडे
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार अली अब्बास जफर मार्च के आखिरी सप्ताह से मुंबई में अहान पांडे के साथ इस मूवी की शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस मूवी में अहान पांडे के साथ शरवरी अहम रोल में दिखाई देंगी। टीम ने मुंबई में लगभग एक महीने का शेड्यूल तैयार किया है, , जो 24 से 27 दिनों तक चलेगा। मुंबई में शूटिंग पूरी होने के बाद टीम एक लंबे शेड्यूल के लिए यूके जाएगी। मई में टीम लंदन में शूटिंग शुरू कर सकती है। (इसे भी पढ़ें: 70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism: सुहासिनी मणिरत्नम और राहुल रवींद्रन सहित इन सेलेब्स ने साझा किए अपने विचार)
वर्कफ्रंट की बात करें तो अहान पांडे की पहली डेब्यू फिल्म 'सैयारा' थी। इस मूवी में अहान पांडे के साथ अनीत पड्डा अहम रोल में नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। इस रोमांटिक ड्रामा को दर्शकों ने खूब पसंद किया और फिल्म 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में भी सफल रही। वहीं दूसरी अली अबास जफर 'गुंडे', 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी कई सफल फिल्मों का निर्देशक कर अपनी पहचान बना चुके हैं।
