Ahaan Panday-Sharvari's Next With Ali Abbas Zafar: अहान पांडे ने साल 2025 में आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म 'सैयारा' से बॉलीवुड की दुनिया में अपना धमाकेदार डेब्यू किया है। इस मूवी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। मोहित सूरी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सैयारा' में अहान पांडे के साथ अनीत पड्डा अहम रोल में नजर आई थीं। इस रोमांटिक ड्रामा ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 'सैयारा' की सफलता के बाद अहान पांडे को लेकर खबरें सामने आई थीं कि वो अब अली अब्बास जफर की नेक्स्ट मूवी में बतौर लीड एक्टर दिखाई देंगे। इस मूवी को लेकर लेटेस्ट जानकारी यह है कि फिल्म की शूटिंग मेकर्स साल 2026 में शुरू करने के लिए एकदम तैयार हैं।
2026 में अहान पांडे स्टारर की शूटिंग शुरू करेंगे अली अब्बास जफर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स अहान पांडे के साथ अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने जा रही इस मूवी की शूटिंग साल 2026 में मार्च के महीने से शुरू कर देंगे। फिल्म की सभी तैयारियों को अब मेकर्स ने स्टार्ट कर दिया है। यह पहली बार होगा जब अली अब्बास जफर और अहान पांडे की जोड़ी एक-साथ काम करने जा रही है। अली अब्बास जफर इंडस्ट्री के सफल डायरेक्टर्स में से एक हैं। इस मूवी के अहान पांडे के अपोजिट निर्माताओं ने शरवरी को कास्ट किया है।
अहान पांडे स्टारर का निर्देशन करने के साथ यह आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास जफर की पांचवीं मूवी है। इस पहले दोनों मिलकर 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'गुंडे', 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। इस जोड़ी का 100 प्रतिशत हिट रिकॉर्ड है। ऐसे में अब अली अब्बास आने वाले दिनों में अहान पांडे की किस्मत चमकाने के लिए एकदम तैयार हैं। फिल्म में अहान पांडे और शरवरी को ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए पढ़ते रहिए टाइम्स नाउ नवभारत।
