बॉलीवुड

Spirit के बाद दीपिका पादुकोण ने Kalki 2 को मारी ठोकर!! रखी ऐसी डिमांड मेकर्स को सोचना पड़ेगा 100 बार

Deepika Padukone Exit from Kalki 2: अभी-अभी यह खबर सामने आई है कि दीपिका पादुकोण कल्कि 2 से भी हाथ धो सकती है। एक्ट्रेस ने मेकर्स से कुछ ऐसी डिमांड रखी है जिसपर विचार किया जा रहा है। अगर दीपिका की बात नहीं मानी गई तो वह फिल्म से जा सकती हैं। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Image

Deepika Padukone Exit from Kalki 2

Deepika Padukone Exit from Kalki 2: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई है। जब से दीपिका को संदीप रेड्डी वांगा( Sandeep Reddy Vanga) की स्पिरिट( Spirit) से निकाला गया है तब से ही एक्ट्रेस के काम करने के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने बेटी के जन्म के बाद से अपनी लाइफ में कुछ बदलाव किए हैं अब एक्ट्रेस सेट पर कम और बेबी पर ज्यादा ध्यान देना चाहती है। उनके इस कदम से एक्ट्रेस के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं।

हाल ही में एक सोशल मीडिया पेज ने इस बात का खुलासा किया है कि दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) को कल्कि 2( Kalki 2) से निकालने का विचार किया जा रहा है। दरअसल स्पिरिट के बाद दीपिका पादुकोण ने कल्कि 2 पर एक्ट्रेस ने काम के घंटे कम करने की मांग रखी है जिसपर मेकर्स अभी विचार कर रहे हैं। देखा जाए तो दीपिका पादुकोण कल्कि का अहम हिस्सा थी, उन्हीं के दम पर आगे की कहानी बढ़ने वाली थी ऐसे में एक्ट्रेस सेट पर कम समय देना चाहती है तो यह मेकर्स के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। अगर दीपिका पादुकोण कल्कि 2 के लिए अपना तय समय नहीं दे पाई थी तो उन्हें फिल्म से हाथ धोना पड़ सकता है। इस मामले पर अभी सटीक जानकारी आना बाकि है।

दीपिका पादुकोण ने क्यों छोड़ी स्पिरिट

बताते चले कि संदीप रेड्डी वांगा( Sandeep Reddy Vanga) दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ फिल्म स्पिरिट बनाना चाहते थे। जिसके लिए दीपिका पादुकोण ने अभी फीस 80 प्रतिशत बढ़ा दी और शूटिंग का टाइम भी कर दिया। जिसके बाद मेकर्स को यह मंजूर नहीं हुआ और उन्होंने दीपिका को फिल्म से निकाल दिया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article