बॉलीवुड

मध्य प्रदेश के बाद इस राज्य में टैक्स फ्री हुई Vicky Kaushal की 'Chhaava', कलेक्शन हुआ 200 करोड़ के पार

Chhaava Tax-Free in Goa: बुधवार के दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बाद अब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की एतिहासिक एक्शन ड्रामा मूवी 'छावा' (Chhaava) को टैक्स फ्री कर दिया गया है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक्स अकाउंट के माध्यम से की है।

Image

Vicky Kaushal's Chhaava

Chhaava Tax-Free in Goa: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की एतिहासिक एक्शन ड्रामा मूवी 'छावा' (Chhaava) 14 फरवरी के दिन रिलीज हुई थी। यह फिल्म सिनेमाघरों में 6 दिन पूरे कर चुकी है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका रहे हैं। विक्की कौशल ने अपनी धांसू एक्टिंग से ऑडियंस को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'छावा' को लेकर अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी को गोवा में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

गोवा में अब टैक्स फ्री हुई विक्की कौशल की 'छावा'

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक्स अकाउंट पर बड़ी अनाउंसमेंट करते हुए बताया कि उन्होंने विक्की कौशल की 'छावा' को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज का बलिदान लोगों के लिए प्रेरणा है। इस मूवी को टैक्स फ्री करते हुए गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने खुशी भी जाहिर की। गोवा से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बुधवार को अपने राज्य में 'छावा' को टैक्स फ्री किया। यह निर्णय मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छत्रपति संभाजी के पिता छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के दिन लिया, जो 19 फरवरी को थी।

विक्की कौशल के अलावा फिल्म 'छावा' में अक्षय खन्ना भी लीड रोल में हैं। इस मूवी में अक्षय खन्ना को औरंगजेब का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। फिल्म में रश्मिका मंदाना येसूबाई के रोल में हैं। यह मूवी दिनेश विजन के बैनर तले बनाई गई है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन भी कर दिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article