बॉलीवुड

'महा मुंज्या' में प्रतिभा रांटा एंट्री और शरवरी वाघ की छुट्टी पर आदित्य सार्पोटदार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये सब अफवाह है'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 1, 2025, 02:18 PM IST

Aditya Sarpotdar on Sharvari in Maha Munjya: फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सार्पोटदार (Aditya Sarpotdar) ने अभी हाल ही में उस मीडिया रिपोर्ट पर जवाब दिया जिसमें दावा किया जा रहा था कि फिल्म महा मुंज्या (Maha Munjya) में शरवरी वाघ (Sharvari) की जगह प्रतिभा रांटा (Pratibha Ranta) को कास्ट किया गया है।

Image

Image Source: Munjya Movie

Aditya Sarpotdar on Sharvari in Maha Munjya: एक्ट्रेस शरवरी वाघ (Sharvari) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा (Alpha) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में शरवरी वाघ बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के अलावा शरवरी वाघ मूवी महा मुंज्या (Maha Munjya) को लेकर खबरों में हैं। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट सामने आई थी फिल्म महा मुनज्या से शरवरी वाघ का पत्ता कट गया और उनकी जगह प्रतिभा रांटा (Pratibha Ranta) को कास्ट किया गया है। इन सब के बीच अब फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सार्पोटदार (Aditya Sarpotdar) का नया इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस खबर को लेकर नया अपडेट दिया है।

शरवरी वाघ नहीं हुई बाहर

एक्ट्रेस शरवरी वाघ एक बार फिर खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह फिल्म महा मुंज्या है। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि फिल्म महा मुंज्या में प्रतिभा रांटा को शरवरी वाघ की जगह लिया गया। अब खबर की सच्चाई आदित्य सार्पोटदार ने News18 को दिए इंटरव्यू में बताई है। आदित्य सार्पोटदार ने कहा कि 'मुझे पता नहीं ये प्रतिभा वाली स्टोरी कहां से आई। मुझे लगता है ये बस एक रूमर है क्योंकि वो बिल्कुल नहीं है, ऐसा बिल्कुल नहीं है।' डायरेक्टर ने आगे कहा कि 'शरवरी और अभय वर्मा फिल्म की कोर टीम में हैं। मैंने एक आर्टिकल पढ़ा जिसमें लिखा था कि प्रतिभा ने महा मुंज्या में शरवरी की जगह ले ली, लेकिन ये पॉसिबल ही नहीं है क्योंकि शरवरी 'मुंज्या' फैमिली का इंटीग्रल पार्ट है। अब बाद में कौन-कौन से नए एक्टर्स जॉइन करेंगे, वो सही टाइम पर अनाउंसमेंट होगी।' इस खबर के बाद साफ हो गया है कि फिल्म में शरवरी वाघ अब भी लीड रोल में हैं। प्रतिभा रांटा की एंट्री महज एक अफवाह है।

'मुंज्या' में नजर आए थे ये सितारे

डायरेक्टर आदित्य सार्पोटदार के डायरेक्शन में बनी फिल्म मुंज्या में शरवरी के साथ अभय वर्मा (Abhay Verma), मोना सिंह (Mona Singh), सत्यराज (Sathyaraj), भाग्यश्री लिमाए (Bhagyashree Limaye) और अजय पुरकर (Ajay Purkar) अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म मुंज्या 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article