बॉलीवुड

Metro In Dino: सारा अली खान-आदित्य रॉय कपूर के रोमांस में डूबने के लिए हो जाइए तैयार, रिलीज हो रहा है फिल्म का पहला सॉन्ग

Metro In Dino Song Update: अनुराग बासु की मोस्ट अवेटेड मूवी मेट्रो इन दिनों पर अपडेट आ गई है। पोस्टपोन होते-होते इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फैंस की खुशी को दोगुना करते हुए मेकर्स ने इसके फर्स्ट सॉन्ग पर भी अपडेट दिया है। आइए बता दें कब रिलीज हो रहा है इसका पहला गाना

Image

Metro In Dino Song Update:

Metro In Dino : सारा अली खान ( Sara Ali Khan) और आदित्य रॉय कपूर( Aditya Roy Kapur) की मोस्ट अवेटेड मूवी मेट्रो इन दिनों( Metro IN Dino) को लेकर मानो हलचल बंद हो गई हो। ठंडे बस्ते में पड़ी ये फिल्म अब रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है। अनुराग बासु निर्देशित फिल्म को लेकर नई अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म का पहला सॉन्ग रिलीज करने का प्लान बनाया है। क्योंकि उनका मानना है कि एक अच्छे गाने से ही कहानी की शुरुआत होती है। आइए बताते हैं कब रिलीज हो रहा है फिल्म का पहला सॉन्ग

फिल्म निर्माता अनुराग बासु ( Anurag Basu) और टी-सीरीज फिल्मस ने एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर पर मुंबई के रोड का एक सिग्नल दिखाया गया है। सिम्पल से पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है फिल्म के पहले गाने का टीजर कल आएगा। और ये प्यारी कहानी से बनी फिल्म 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म पिछले साल नवंबर में रिलीज होने वाली थी जिसे आगे पोस्टपोन कर दिया गया था। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

गाने के पोस्टर के साथ मेकर्स ने स्टारकास्ट को भी टैग किया है। एक लंबी चौड़ी स्टारकास्ट की लिस्ट में सारा और आदित्य के अलावा पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, नीना गुप्ता , अनुपम खेर, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल जैसे स्टार्स को टैग किया है। फिल्म में भूषण कुमार, अरिजित सिंह, प्रीतम जैसे नामी सिंगर्स ने म्यूजिक दिया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article