बॉलीवुड

आदित्य रॉय कपूर को देख फीमेल फैन ने पार की हदें, जबरदस्ती किस करने पर भड़के यूजर्स

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 16, 2023, 05:34 PM IST

एक्टर आदित्य रॉय कपूर अपनी सीरीज द नाइट मैनेजर को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक फीमेल फैन उन्हें जबरदस्ती किस करने की कोशिश करती हैं। यूजर्स इस वीडियो पर लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

aditya roy kapoor (credit pic: social media)

आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) बॉलीवुड के हैंडसम हंक है। एक्टर ने भले ही कम फिल्में की हैं। लेकिन उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्टर इन दिमों अपनी अपकमिंग सीरीज 'द नाइट मैनेजर'( The Night Manager) को लेकर चर्चा में हैं। कल इस वेबसीरीज की मुंबई में स्क्रीनिंग रखी गई थी। स्क्रीनिंग पर कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आदित्य अपनी फीमेल फैंस से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। फीमेल फैंस आदित्य के साथ फोटो लेते हुए नजर आती हैं। इस दौरान एक फैन उन्हें जबरदस्ती किस करने की कोशिश करती है।

वीडियो में आदित्य थोड़ा अनकंफर्टेबल नजर आते हैं, वो अपनी फीमेल फैन को मना करते हैं। एक्टर के कई बार मना करने के बाद भी वो नहीं मानती है और एक्टर के हाथों पर किस करती हैं। एक तरफ जहां यूजर्स आदित्य के इस जेश्चर की तारीफ कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ फीमले फैन को ट्रोल कर रहे हैं।

आदिय को फीमेल फैन ने किया जबरदस्ती किस

इस वीडियो पर यूजर्स लगाताकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अगर किसी लड़के ने ऐसा किया होता तो उस पर मोलेस्टेशन का केस हो जाता। दूसरे यूजर ने लिखा, फेमिनिस्ट महिलाएं बवाल कर देती। तीसरे यूजर ने लिखा, अच्छा है वो लड़की उससे छोटी है। चौथे यूजर ने लिखा , इस तरह का हैरासमेंट ठीक नहीं है।

न नाइट मैनेजर में आदित्य के साथ अनिल कपूर, रवि बहल और शोभिता धूलपिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। न नाइट मैनेजर से आदित्य डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। आदित्य अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। आदित्य और अनन्या के रिलेशनशिप की खबरें को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य और अनन्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। करण जौहर ने अपने चैट शो कॉफी विद करण में कहा था कि अनन्या और आदित्य के बीच कुछ तो चल रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article