Aditya Dhar Review Haq Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) और एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'हक' का ट्रेलर हाल ही में मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया है। यह ट्रेलर ऑडियंस को इम्प्रेस करने में कामयाब रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स के साथ-साथ यामी गौतम और इमरान हाशमी के फैन्स ट्रेलर की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। ऐसे में अब मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक आदित्य धर ने भी 'हक' (Haq) का ट्रेलर देख इसकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उत्साह जारी करते हुए पत्नी यामी गौतम को 'स्टार' बताया है।
आदित्य धर को पसंद आया 'हक' का ट्रेलर
आदित्य धर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म 'हक' का ट्रेलर शेयर किया। इस ट्रेलर को साझा करते हुए आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम को 'माय नार्थ स्टार' बताया। यामी गौतम की यह मूवी ऐतिहासिक शाहबानो मामले से प्रेरित है। इस मूवी में दिखाया जाएगा कि कैसे भारत के कानूनी इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों को लिया गया था, जिसने महिला अधिकारों और पर्सनल लॉ पर राष्ट्रीय बहस को जन्म दिया।
यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म 'हक' का निर्देशन सुपर्ण एस वर्मा द्वारा किया गया है। इस मूवी में शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन, असीम हट्टंगडी और नवोदित वर्तिका सिंह सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म जंगली पिक्चर्स के साथ इनसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। यह मूवी 7 नवम्बर के दिन दुनिया भर में रिलीज कर दी जाएगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य धर इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' के निर्देशन में व्यस्त हैं। इस मूवी में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का टीजर कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था, जो दर्शकों को पसंद आया। फिल्म इसी साल 5 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
