बॉलीवुड

अदिति राव हैदरी का आया साउथ के इस हैंडसम हंक पर दिल! बोलीं- मैं बहुत खुश हूं

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 5, 2023, 10:52 PM IST

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का नाम साउथ स्टार सिद्धार्थ के साथ जोड़ा जा रहा है। कुछ दिन पहले दोनों का वीडियो वायरल हुआ था। फैंस को दोनों की डेटिंग की खबरों पर अटकलें लगा रहे थे। अब एक्ट्रेस ने इम मामले में तोड़ी चुप्पी।

Image

aditi rao hydari and siddharth (credit pic: instagram)

बॉलीवुड स्टार्स हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। कई बार वो अपने बोल्ड लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं तो कभी अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। फैंस अपने फेवेरट सेलिब्रिटी के बारे में हर बात जानना चाहते हैं। एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस साउथ एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) को डेट कर रही हैं। वो इन दिनों हर इवेंट में अपने दोस्त के साथ स्पॉट हो रही हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

एक्ट्रेस अपनी वेब सीरीज ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस की वेबसीरीज को दर्शक बेहद पंसद कर रहे हैं। सीरीज में अदिति ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

क्या सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं अदिति

एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या बोल रहा है। लोगों को जो अच्छा लगता है वो करते हैं। मुझे जो पसंद है मैं वो कर रही हूं। मैं अपने हैप्पी स्पेस में हूं और शानदार डायरेक्टर के साथ काम कर रही हूं। मैं लोगों को अपने बारे में बोलने से नहीं रोक सकती हूं। उन्हें जो अच्छा लगता है वो बात कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले सिद्धार्थ और अदिती ने तुम तुम गाने पर वीडियो शेयर किया था। दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। फैंस को दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स कयास लगाने लगे कि दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के डेटिंग रूमर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। एक्ट्रेस ताज के अलावा संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट हीरामंडी में नजर आएंगी। हीरामंडी में अदिति के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला जैसी दिग्गज अभिनेत्रियां हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article