Aditi Rao Hydari-Siddharth Engaged: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिन पहले खबर आई की इस कपल ने चोरी छुपे कर्नाटक के किसी मंदिर में शादी कर ली है। लेकिन अब खुद कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर ऐलान कर दिया है की उनकी मंगनी हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए खूबसूरत तस्वीर, जिसे देख हर कोई खुश हो गया है।
शादी के रुमर्स के बीच अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया की उन्होंने साउथ एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) संग सगाई कर ली है। सिर्फ यही नहीं तस्वीर में दोनों अपनी खूबसूरत रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर पोस्ट कर दोनों ने लिखा है की शादी के लिए उसने हां कर दी है। सभी फैंस ये न्यूज से काफी खुश हैं साथ ही पोस्ट पर कमेन्ट कर सभी को बधाई दे रहे हैं।
इसी के साथ बात दें की कपल साल 2021 से एक दूसरे को डेट कर रहा है, फिल्म महा समुद्रम से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ तस्वीर शेयर कपल गोल्स देते थे। इसी के साथ बात दें की यह अदिति की दूसरी शादी होगी, इससे पहले एक्ट्रेस ने साल 2009 में एक्टर सत्यदीप मिश्रा संग सात फेरे लिए थे। लेकिन शादी के 4 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।
