Adipurush Twitter Review: प्रभाष और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों को मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म के रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में रामायण की कहानी को वीएफएक्स के जरिए दिखाया गया है। फिल्म में प्रभास ने भगवान राम, कृति सनेन ने माता सीता, सनी सिंह ने लक्ष्मण और सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई है।
अगर आप भी आदिपुरुष देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लीजिए कैसी है फिल्म। ट्विटर पर फैंस ने फर्स्ट शो खत्म होते ही रिएक्शन दे दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस फिल्म के वीएफएक्स को कमजोर बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस तरह से फिल्म के लेकर उम्मीद थी वैसी कुछ नहीं देखने को मिला है। प्रभास राम के किरदार में काफी दमदार लगे।
ट्विटर पर यूजर्स ने आदिपुरुष को बताया फीका
प्रभास की मेगा बजट फिल्म आदिपुरुष का वीएफएक्स लोगों को दमदार नहीं लगा। लोगों का कहना है कि इससे ज्यादा बेहतर वीएफएक्स रणबीर और आलिया की ब्रह्मास्त्र का था। फिल्म को बनाने में 500 करोड़ का खर्च आया है। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर कहा था कि थिएटर में भगवान हनुमान के लिए एक सीट रिजर्व करें। थिएटर्स में हनुमान जी की सीट को भगवा रंग से सजाया गया है।
आदिपुरुष को लेकर फैंस मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक तरफ जहां कुछ लोगों को ये फिल्म पसंद आ रही हैं। तो वहीं, कुछ लोगों को फिल्म खास पसंद नहीं आई है। लोग इसे सस्ता वीएफएक्स कर रहे हैं। फिल्म में राम सीता के अलावा किसी भी कैरेक्टर को खास स्पेस नहीं दिया गया है।
