बॉलीवुड

Adipurush: थिएटर में हनुमान जी के लिए ऐसे सजाई गई सीट, लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 16, 2023, 11:18 AM IST

Hanuman Pic Viral from Adipurush Theatre:प्रभास की फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। थिएटर्स में हनुमान जी के लिए एक सीट को रिजर्व किया गया है। गुजरात के थिएटर से हनुमान जी की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो पर यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Image

adipurush hanuman pic viral (credit pic: instagram)

Hanuman Pic Viral from Adipurush Theatre: प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में रामायण की कहानी को अनोखे अंदाज में दिखाया गया है। पहली बार दर्शक रामायण को वीएफएक्स के साथ देख रहे हैं।

फिल्म में प्रभास ने भगवान राम, कृति सेनन ने माता सीता और सैफ अली खाना रावण की भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। निर्देशक ओम राउत ने सिनेमाघरों के मालिक से कहा था कि थिएटर में भगवान हनुमान के लिए एक सीट रिजवर्ड रखी जाए।

थिएटर से वायरल हुई हनुमान जी की फोटो

थिएटर्स से हनुमान जी की फोटो वायरल हो रही है। फोटो में एक सीट पर हनुमान जी के साथ राम और सीता नजर आ रहे हैं। सीट पर फूल की पंखुड़ियों को बिखेरा गया है। सोशल मीडिया पर हनुमान जी की ये फोटो जमकर वायरल हो रही है। आदिपुरुष के टीम की इस भावना को लोग खूब सराह रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर इवेंट में तिरुपति रावत ने फिल्म के प्रोड्यूसर से कहा था कि ऐसा माना जाता है कि जहां भी रामायण का पाठ किया जाता है वहां पर भगवान हनुमान प्रकट होते हैं। ये हमारा विश्वास है। इस विश्वास का सम्मान करते हुए आदिपुरुष के स्क्रीनिंग करने वाले हर थिएटर भगवान हनुमान के लिए एक सीट रिजर्व करें। रिलीज से पहले फिल्म काफी विवादों में थी। मेकर्स ने विवाद को बढ़ावा नहीं देने के लिए माता सीता के कुछ डायलॉग्स को कट कर दिया है। फिल्म को 62000 से ज्यादा स्क्रीन पर दिखाया गया है। फिल्म को हिंदी में 4000 से ज्यादा स्क्रीन पर दिखाया गया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article