बॉलीवुड

आदिपुरुष की रिलीज डेट में हुआ फेरबदल? संक्रांति 2023 पर नहीं आएगी प्रभास-कृति सेनन की फिल्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 09:15 AM IST

Prabhas Film Adipurush release Date postponed?: खबर है कि एकबार फिर से मेकर्स ने आदिपुरुष की रिलीज डेट में फेरबदल किया है। डायरेक्टर ओम राउत ने सोशल मीडिया के जरिए आदिपुरुष की रिलीज डेट घोषित की थी, जिसके अनुसार पहले फिल्म 12 जनवरी 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी।

Image

adipurush film

Adipurush release date summer 2023!: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas), कृति सेनन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर ‘आदिपुरुष’ (Adipursh) लंबे समय से चर्चा में है। फैन बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं और अब खबर है कि एकबार फिर से मेकर्स ने आदिपुरुष की रिलीज डेट में फेरबदल किया है। जी हां, डायरेक्टर ओम राउत ने सोशल मीडिया के जरिए आदिपुरुष की रिलीज डेट घोषित की थी, जिसके अनुसार फिल्म 12 जनवरी 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब फैन्स को फिल्म की रिलीज के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

आदिपुरुष संक्रांति 2023 पर नहीं होगी रिलीज?

जैसा कि हम जानते हैं कि प्रभास और कृति सेनन की पौराणिक एक्शन फिल्म का टीजर 2 अक्टूबर को अयोध्या में ग्रैंड तरीके से लॉन्च किया गया था। तभी से फैन्स इसके बड़ी स्क्रीन पर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आदिपुरुष अगले साल 12 जनवरी को संक्रांति के मौके पर रिलीज होने वाली थी। हालाकि, अगर रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो इसकी रिलीज को समर 2023 तक आगे बढ़ा दिया गया है। रिलीज की सही तारीख की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है और न ही निर्माताओं ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के अनुसार प्रभास की फिल्म पोस्टपोन हो गई है। कहा जा रहा है कि निर्माताओं द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में एक आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

संक्रांति हमेशा से निर्माताओं की पसंदीदा रही है और अगले साल भी त्योहारों के मौके पर कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। हाल ही में विजय स्टारर वरिसु निर्माताओं ने पुष्टि की है कि फिल्म संक्रांति पर रिलीज होगी। उन्होंने आगामी एक्शन फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है। संक्रांति 2023 पर रिलीज होने वाली अन्य बड़ी फिल्में चिरंजीवी और रवि तेजा की अनटाइटल्ड फिल्म मेगा 154 और नंदामुरी बालकृष्ण की वीरा सिम्हा रेड्डी भी हैं।

आदिपुरुष को लेकर है विवाद

आदिपुरुष में राघव के रूप में प्रभास, लंकेश के रूप में सैफ अली खान, जानकी के रूप में कृति सेनन और लक्ष्मण के रूप में सनी सिंह नजर आ रहे हैं। यह फिल्म महाकाव्य रामायण पर आधारित है। इस फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये है। लोगों का कहना है कि फिल्म में खासतौर पर रावण और हनुमान के किरदार से लोगों को आपत्ति हो रही है। इसके अलावा लोगों ने आदिपुरुष के वीएफएक्स का भी मजाक उड़ाया है। लोगों का कहना है कि भगवान राम के साथ लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। इसलिए भगवान राम के किरदार को उसी तरह से दिखाना चाहिए।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article