बॉलीवुड

Merry Christmas Update: मेकर्स ने बढ़ाई कटरीना कैफ स्टारर फिल्म की डेट, जाने कब आएगी मेरी क्रिसमस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 02:27 PM IST

Merry Christmas Update: कटरीना कैफ स्टारर फिल्म मेरी क्रिसमस की रिलीज डेट एक बार फिर मेकर्स ने आगे बढ़ा दी है। यह फिल्म पहले इस साल के अंत यानी क्रिसमस वीक पर रिलीज होने वाली थी। अब इसकी डेट को आगे खिसका दिया है। हालांकि मेकर्स ने यह फैसला क्यों लिया इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Image

merry christmas

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों ग्रहण सा लगा हुआ है। कितना ही लॉन्ग वीकेंड हो या फिर कितने ही बड़े दिग्गज की मूवी क्यों ना रिलीज हुई हो। बॉक्स ऑफिस पर सब की सब धराशाई हो रही हैं। हाल ही में दिवाली वीक पर रिलीज हुई अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्म कमाई बिल्कुल ठंडी पड़ गई है। इन सभी को देखते हुए मेकर्स अब अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। अब हाल ही अनाउंस हुआ कि कटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म मेरी क्रिसमस की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। दरअसल यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर यानी 2022 के क्रिसमस वीक पर रिलीज होने वाली थी। अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक, अब मेरी क्रिसमस 2023 में रिलीज होगी। हालांकि इस फिल्म की कोई डेट अभी फिक्स नहीं की गई है।

मेरी क्रिसमस में कटरीना कैफ के अलावा साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति, संजय कपूर और विनय पाठक नजर आएंगे। फिल्म को बॉलीवुड में सस्पेंस और थ्रिलर जॉनर की फिल्में बनाने वाले श्रीराम राघवन डायरेक्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की रिलीज डेट आगे बढाने का फैसला मेकर्स ने ऋतिक रोशन स्टारर फाइटर को देखते हुए लिए गया है। दरअसल फाइटर पहले अगले साल यानी 2023 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे अब 25 जनवरी 2024 में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में मेरी क्रिसमस के मेकर्स इसे आराम से रिलीज करने की सोच रहे हैं। क्योंकि इस साल क्रिसमस पर रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर सर्कस भी रिलीज होगी।

End of Article