बॉलीवुड

टल गई अबीर गुलाल की रिलीज, वाणी कपूर-फवाद खान की फिल्म को थिएटर मालिकों ने चलाने से किया इंकार

Abir Gulaal release pushed: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय सिनेमाप्रेमी लगातार वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और फवाद खान (Fawad Khan) की अपकमिंग मूवी अबीर गुलाल (Abir Gulaal Movie) का विरोश कर रहे हैं। देशभर के गुस्से को देखते हुए अबीर गुलाल के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलने का फैसला लिया है। अबीर गुलाल के मेकर्स पहलगाम आतंकी हमले का गुस्सा शांत होने तक इसे रिलीज नहीं करेंगे।

Image

Abir Gulaal

Abir Gulaal release pushed: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा देखने को मिल रहा है। जगह-जगह पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इन विरोध प्रदर्शनों के बीच एक धड़ा ऐसा भी है जो वाणी कपूर और फवाद खान की अपकमिंग फिल्म अबीर गुलाल का भी विरोध कर रहा है। फिल्म अबीर गुलाल से फवाद खान बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं। भारतीय सिनेमाप्रेमी नहीं चाहते हैं कि अबीर गुलाल जैसी फिल्म भारत के किसी भी सिनेमाघर में रिलीज हो, जिसमें एक पाकिस्तानी अभिनेता है।

दर्शकों के बीच मौजूद इस गुस्से को फिल्म अबीर गुलाल के मेकर्स ने अच्छी तरह से भाप लिया है और उन्होंने इसे 9 मई को रिलीज करने का विचार त्याग दिया है। मेकर्स ने अबीर गुलाल की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अब ये फिल्म तब तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाएगी, जब तक पहलगाम आतंकी हमले का गुस्सा शांत नहीं हो जाता है और देशभर से जो बदले की मांग उठी है, वो पूरी नहीं हो जाती है।

अगर बॉलीवुड इनसाइडर्स की मानें तो फिल्म अबीर गुलाल की रिलीज इसलिए भी टाली गई है क्योंकि कई थिएटर मालिकों ने इसे अपने थिएटर में चलाने से इंकार कर दिया है। सोशल मीडिया पर कई लोग पोस्ट कर रहे हैं कि अगर अबीर गुलाल थिएटर्स में रिलीज होती है तो उन्हें जला दिया जाएगा। लोगों के बीच मौजूद रोष देखकर थिएटर मालिकों ने ये फैसला लिया है कि वो अपने यहां इसे रिलीज नहीं करेंगे, जिसके बाद मेकर्स को रिलीज डेट टालनी पड़ी है। मेकर्स ने अबीर गुलाल की रिलीज को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया है और कुछ महीनों बाद ये फैसला किया जाएगा कि वो इसे कब रिलीज करेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article