Abhishek Bachchan-Nimrat Kaur: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) इन दिनों अपनी मूवी कालीधर लापता को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म कुछ ही दिनों में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। कालीधर लापता के ट्रेलर को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म की कहानी देखने में बेहद साधारण और दिलचस्प लग रही है। वहीं अभिषेक बच्चन के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री निम्रत कौर( Nimrat Kaur) भी नजर आने वाली है। अभिषेक और निमरत दूसरी बार साथ काम करने जा रहे हैं। एक्टर ने हमारे साथ निमरत के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है
निमरत कौर के साथ दोबारा काम करने पर बोले अभिषेक
अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) ने ज़ूम के साथ बातचीत में अपनी मूवी कालीधर लापता का जिक्र किया। निमरत के साथ दोबारा काम करने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह बहुत मजेदार था।" बता दें कि फिल्म में निमरत की एक स्पेशल अपीरिएन्स है उनके कुछ एक सीन ही आपको नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने फिल्म की निर्देशक मधुमिता का जिक्र किया। फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने मधुमिता की तारीफ की।
ऐसे रची थी कालीधर लापता की कहानी
फिल्म में कालीधर का किरदार बिरयानी खाने, मोटरसाइकिल चलाने या शादी में नाचने जैसी आसान लेकिन जरूरी इच्छाओं को पूरा करने के लिए एक सफर पर निकलता है। अभिषेक ने बताया कि कैसे निर्देशक मधुमिता ने इन पलों को बेहद सरलता के साथ गढ़ा है, फिर भी कुछ बहुत ही गहरा संदेश दिया है। उन्होंने कालीधर के प्यार, परिवार, सपनों और निराशाओं को सहज और बखूबी के साथ दिखाने की उनकी की प्रशंसा की। बताते चले कि फिल्म 4 जुलाई को जी 5 पर स्ट्रीम हो रही है।
