बॉलीवुड

Ruslaan Motion Poster: रुसलान में दमदार एक्शन सीन करते दिखेंगे आयुष शर्मा, अगले साल रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 26, 2023, 12:55 PM IST

आयुष शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म रुसलान का मोशन पोस्टर सामने आया है। पोस्टर में एक्टर अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म का टीजर 21 अप्रैल को रिलीज किया गया था।

Image

Ayush Sharma (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म रुसलान का मोशन पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में एक्टर दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। रुसलान एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। पोस्टर में आयुष का लुक रोंगटे खड़े करने वाला है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का टीजर 21 अप्रैल को रिलीज हुआ था। फिल्म में आयुष के साथ जगपति बाबू और सुश्री मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स ने अब फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

रुसलान अगले साल 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रुसलान में एक्टर अलग अंदाज में नजर आएंगे। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। मोशन पोस्टर में एक्टर के चहेरे पर गंभीर चोट आई हुई है और हाथों में बंदूक उठाए हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का धांसू पोस्टर फैंस को पसंद आ रहा है।

आयुष ने शेयर किया रुसलान का मोशन पोस्टर

आयुष की रुसलान का निर्देशन करण भुटानी ने किया है। फिल्म को केके राधामोहन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई थी। एक्टर राजवीर वर्मा ने मेकर्स को फिल्म से रुसलान नाम हाटने का नोटिस दिया था। नोटिस में कहा गया था कि फिल्म की कहानी या संवाद में कहीं भी रुसलान का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो मेकर्स को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article