बॉलीवुड

'Aashiqui 3' में हुई श्रद्धा कपूर की धांसू एंट्री !! 'स्त्री 2' के ब्लॉकबस्टर होते ही मेकर्स ने थमा एक्ट्रेस का हाथ

Shraddha Kapoor in Aashiqui 3: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की एंट्री कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) में होती नजर आ रही है। इस फिल्म को करने पर अब श्रद्धा कपूर ने भी बड़ा खुलासा किया है।

Image

Shraddha Kapoor in Aashiqui 3

Shraddha Kapoor in Aashiqui 3: साल 2013 में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'आशिकी 2' की थी। इस मूवी के ब्लॉकबस्टर होते ही दोनों एक्टर्स की जिंदगी बदल गई थी। इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। कुछ महीनों पहले 'आशिकी 3' की बड़ी घोषणा की गई थी। निर्माताओं ने अनाउंसमेंट करते हुए कहा था कि 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की जोड़ी नजर आएगी। कई रिपोर्ट्स में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कार्तिक आर्यन स्टारर में श्रद्धा कपूर नजर आ सकती हैं? इस खबरों पर अब श्रद्धा कपूर ने खुद बड़ा खुलासा किया है।

श्रद्धा कपूर को मिली आशिकी 3?

हाल ही में हुए एनडीटीवी समिट 2024 के दौरान जब श्रद्धा कपूर से 'आशिकी 3' करने को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने जवाब देते बताया कि वो इस बारे में नहीं जानती हैं। श्रद्धा कपूर ने यह कहा कि अगर निर्माता इस प्रोजेक्ट को बनाने वाले हैं तो उन्होंने कुछ दिलचस्प ही सोचा होगा, जो दर्शकों को पसंद आएगा। श्रद्धा कपूर ने आगे कहा कि 'आशिकी 2' करने के बाद उनके लिए काफी कुछ बदल गया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' में देखा गया है। इस मूवी में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर भी 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article