Akanksha Sharma To Cast Opposite Kartik Aaryan In Aashiqui 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही 'आशिकी 3' में मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। 'आशिकी' और 'आशिकी 2' के बाद से ही लोगों में 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। हालांकि सबकी नजर इस बात पर टिकी हुई थी कि मूवी में हिरोईन का रोल किसे मिलने वाला है। वहीं अब लगता है कि फैंस का यह इंतजार भी खत्म होने को आ गया है। दरअसल, 'आशिकी 3' में एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा की एंट्री हुई है, जो हार्डी संधू के साथ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।
ई-टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकांक्षा शर्मा 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) में कार्तिक आर्यन की महबूबा बनती दिखाई देंगी। एक्ट्रेस से जुड़े सूत्रों की मानें तो उन्होंने 'आशिकी 3' के मेकर्स के साथ कई मुलाकातें भी की हैं। इस बारे में बात करते हुए आकांक्षा शर्मा (Akanskha Sharma) से जुड़े सूत्रों ने कहा, "आकांक्षा अब तक कई बार 'आशिकी 3' के मेकर्स से मिल चुकी हैं।"
सूत्रों ने 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) में आकांक्षा शर्मा (Akanskha Sharma) के कास्ट होने की संभावना जताते हुए कहा, "आकांक्षा एक नया चेहरा हैं और आशिकी के लिए हमेशा नई जोड़ी को ही कास्ट किया गया है, चाहे वह राहुल रॉय और अनु अग्रवाल हों या फिर आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर हों।" बता दें कि 'आशिकी 3' को लेकर महेश भट्ट ने पहले ही ऐलान किया था कि इसमें हीरोईन के लिए नए चेहरे की तलाश हो रही है। महेश भट्ट का कहना था कि मूवी के लिए स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और इसकी शूटिंग अगले साल तक शुरू हो जाएगी।
