Aaradhya Bachchan with Aishwarya-Abhishek: बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अक्सर चर्चा में रहते हैं। आए दिन इनके रिश्ते को लेकर कोई न कोई अफवाह उड़ ही जाती है। पिछले साल से ही यह खबर आग की तरह फैल रही थी कि ऐश्वर्या-अभिषेक अलग हो रहे हैं। हालांकि दोनों स्टार्स ने एक साथ इन अफवाहों को संभाला और अपने प्यार की कसौटी पर खरे उतरे। हाल ही में ऐश्वर्या और अभिषेक को एक साथ आराध्या के स्कूल फ़ंक्शन में स्पॉट किया गया था। इसके बाद अब ये दोनों अपनी बेटी के साथ घूमने निकले हैं। तीनों को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।
आज सुबह ऐश्वर्या-आराध्या और अभिषेक बच्चन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। तीनों अपनी गाड़ी से निकले और फ्लाइट लेने के लिए अंदर चले गए। इस मौके पर अभिषेक अपनी पत्नी और बेटी को संभालते नजर आए। आराध्या हमेशा की तरह अपनी मम्मी ऐश्वर्या के साथ ही दिखाई दी। स्टार कपल के साथ उनकी टीम भी थी।
बात करें आराध्या बच्चन( Aaradhya Bachchan) की ड्रेस की तो उन्होंने ब्लैक ट्रैक पैंट और ट्रैक सूट पहना था। जोकि ट्रैवल फ़्रेंडली लग रहा था। दूसरी तरफ़ ऐश्वर्या( Aishwarya Rai) और अभिषेक( Abhishek Bachchan) भी ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। तीनों ने एक ही तरह के कपड़े पहने थे। ऐश्वर्या राय ने पैप्स को क्रिसमस विश किया, हालांकि उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की और न ही क्लिक के लिए रुके। गाड़ी से उतरते ही कपल सीधा एयरपोर्ट की तरह जाता नजर आया।
आराध्या का विंटर ब्रेक हुआ शुरू
बता दें कि आराध्या बच्चन के स्कूल में हाल ही में एनुअल फ़ंक्शन हुआ, जिसमें पूरा बच्चन परिवार पहुंचा था। आराध्या को सपोर्ट करने उनके दादू अमिताभ बच्चन भी नजर आए। आज आराध्या को मम्मी पापा के साथ देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी विंटर वैकैशन शुरू हो गई है और वह छुट्टियां मनाने जा रही है।
