बॉलीवुड

सिद्धार्थ मल्होत्रा की नेक्स्ट में हुई आमिर खान की एंट्री, डायरेक्टर राज शांडिल्य ने किया कमाल

Aamir Khan in Sidharth Malhotra's Next: 'ड्रीम गर्ल' मूवी के डायरेक्टर राज शांडिल्य की अपकमिंग फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा को अहम भूमिका के लिए कास्ट किया गया है। ताजा मिल रही जानकारी के बाद अब इस मूवी में आमिर खान को एक अहम रोल के लिए अप्रोच किया गया है।

Image

Aamir Khan-Sidharth Malhotra-Raaj Shaandilyaa

Aamir Khan in Sidharth Malhotra's Next: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के हाथों इस समय कई अच्छे-अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं। इन प्रोजेक्ट्स में से एक 'ड्रीम गर्ल' के डायरेक्टर राज शांडिल्य की नेक्स्ट भी है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा को लीड रोल में देखा जाएगा। इस समय जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक राज शांडिल्य (Raaj Shaandilyaa) के निर्देशन में बनने जा रही सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर में अब बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की धांसू एंट्री होती नजर आ रही है। इस फिल्म में आमिर खान (Aamir Khan) एक मस्तमौला किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में नजर आएंगे आमिर खान

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा की यह मूवी काफी मजेदार होने वाली है। फिल्म में महावीर जैन द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। ऐसे में अब राज शांडिल्य को पूरा यकीन है कि इस फिल्म में जो किरदार आमिर खान निभाने वाले हैं, वो उसके साथ न्याय करेंगे। इसलिए उन्होंने आमिर खान को इस मूवी के अप्रोच किया है। आमिर खान ने इस किरदार को निभाने के लिए हां कर दी है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक आमिर खान फिल्म 'सितारे जमीन पर' के रिलीज होने के बाद नेरेशन सुनेंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान इस समय फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज को लेकर व्यस्त हैं। यह फिल्म 20 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है। वहीं दूसरी ओर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी फिल्म 'परम सुंदरी' की शूटिंग कर रहे हैं। इस मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा को जान्हवी कपूर के साथ देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article