बॉलीवुड

20 साल के बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड बनकर निकले आमिर खान -गौरी स्प्रैट, जोड़ी देखकर सीटियां बजा रहे फैंस

Aamir Khan and Gauri Spratt Spotted Together: गौरी और आमिर को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह 20 साल के कोई जवां गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हों, जो नए-नए प्यार में पड़े हों। इनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है और लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Image Source: Instagram

Aamir Khan and Gauri Spratt Spotted Together: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान( Aamir Khan) हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए। वैसे तो वह अक्सर गौरी स्प्रैट के साथ नजर आते हैं , लेकिन इस बार उनका अंदाज कुछ जुदा था। गौरी और आमिर दोनों को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों साथ में कहीं से आए थे। गौरी और आमिर को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह 20 साल के कोई जवां गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हों, जो नए-नए प्यार में पड़े हों। इनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है और लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

इस वीडियो में आमिर खान( Aamir Khan) ब्लैक पफर जैकिट और लोवर-टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने बालों में अपना हेयरबैंड भी लगाया है। उनके साथ गर्लफ्रेंड गौरी( Gauri Spratt) ब्लैक जैकिट और डेनिम कुर्ते में बहुत ही सिम्पल लग रही है। गौरी ने किसी तरह का मेकअप नहीं किया। वह बहुत ही सिम्पल और प्यारी नजर आ रही हैं। दोनों अपनी उम्र से काफी जवां दिखाई दे रहे हैं। उन्हें देखने के बाद कोई नहीं कह सकता कि आमिर खान 60 साल के हो गए हैं। दूसरी तरफ गौरी भी काफी यंग लग रही है।

फैंस ने किए कमेन्ट

इस वीडियो पर फैंस भी जी भरकर कमेन्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'यह हीरो एकदम हटकर है', दूसरे ने लिखा, 'ये जोड़ी कमाल की है'। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आमिर खान काफी दिलकश इंसान हैं।

60वें जन्मदिन पर कराया गर्लफ्रेंड का दीदार

बता दें कि आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार मीडिया को गौरी स्प्रैट से मिलवाया था। जिसके बाद उनके डेटिंग रुमर्स पर स्टॉप लग गया था । हालांकि गौरी कुछ दिनों के बाद ही कैमरे के सामने नजर आई थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article