बॉलीवुड

Ek Din फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, पोस्टर में जुनैद खान और साई पल्लवी की दिखी केमिस्ट्री

Ek Din Release Date Out: आमिर खान के प्रोडक्शन की अपकमिंग फिल्म 'एक दिन' (Ek Din) का पहला पोस्टर और रिलीज डेट जारी कर दी गई है। फिल्म में आमिर के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी नजर आएंगे। जानिए फिल्म कब रिलीज होगी टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Aamir Khan Productions Instagram

Ek Din Release Date Out: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान की अपकमिंग फिल्म 'एक दिन' को लेकर एक बड़ी घोषणा हुई है। फिल्म 'एक दिन' की रिलीज डेट जारी कर दी गई जो आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनी है। इस फिल्म से साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। जुनैद और साई के फैंस फिल्म के लिए काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म से दोनों कलाकारों का लुक जारी कर इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए पोस्टर।

अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म 'एक दिन' (Ek Din) इस 1 मई को बड़े परदे पर दस्तक देगी। फिल्म के पोस्ट में साई पल्लवी (Sai Pallavi) और जुनैद खान (Junaid Khan) को देखा जा सकता है जो भरी बर्फबारी में आइसस्क्रिम का लुफ्त उठा रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखी जा सकती है। साथ ही कल फिल्म 'एक दिन' का टीजर भी रिलीज होगा जिसका जनता काफी समय से इंतजार कर रही थी। फिल्म को आमिर खान (Aamir Khan) के साथ-साथ मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। वहीं फिल्म के डायरेक्टर है सुनील पांडे। साई पल्लवी की ये भले ही बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है लेकिन जल्द ही वो नितेश तिवारी की 'रामायण' में सीता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

दूसरी तरफ जुनैद खान के फिल्मी करियर की बात करें तो एक्टर फिल्म महाराज और लवयापा में नजर आए थे। जहां एक तरफ महाराजा को बहुत प्यार मिला तो फिल्म लवयापा बॉलीवुड की डिजास्तर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई। देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या जुनैद 'एक दिन' से अपने करियर को नई उड़ान दे पाएंगे या नहीं। साथ ही साई पल्लवी के बॉलीवुड डेब्यू पर नजर सभी की बनी रहेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article