बॉलीवुड

'पापा बहुत कर्ज में हैं...'- Akshay Kumar से मदद की गुहार लगाने आई बच्ची, छुए पैर; एक्टर ने लिया ये एक्शन

Akshay Kumar Reaction On A Girl Requesting For Help for Father Debt: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्ची अक्षय कुमार से मदद की गुहार लगाती नजर आई, जिसपर एक्टर का एक्शन भी देखने लायक रहा।

Image

फोटो क्रेडिट- विरल भयानी, अक्षय कुमार इंस्टाग्राम

Akshay Kumar Reaction On A Girl Requesting For Help for Father Debt: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अक्षय कुमार जल्द ही कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए उनके फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। फिल्मों से इतर अक्षय कुमार हाल ही में बृहनमुंबई महानगर पालिका के चुनाव में अपना वोट डालने पहुंचे। वह ट्विंकल खन्ना के साथ वोट की प्रक्रिया पूरी करने गए थे। लेकिन वहां से लौटते वक्त एक बच्ची ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से मदद की गुहार लगाई। बच्ची ने अक्षय कुमार को अपने पिता के कर्ज के बारे में बताया, जिसपर खिलाड़ी कुमार का रिएक्शन देखने लायक रहा।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आया कि सिक्योरिटी के बीच जैसे ही अक्षय कुमार कार की तरफ बढ़ते हैं, एक बच्ची उनके पास आती है। वो कहती है कि उसके पिता बहुत बड़े कर्ज में हैं। ऐसे में अक्षय कुमार अपनी मैनेजर की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि आप उन्हें अपना नंबर बता दो। अक्षय कुमार अपनी टीम से बच्ची की जानकारी लेने के लिए भी कहते हैं। वहीं अक्षय कुमार के जाने से पहले वो बच्ची खिलाड़ी कुमार के पैर छूती है।

अक्षय कुमार की फैंस ने की तारीफ

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स भी इसपर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने अक्षय कुमार की तारीफ में लिखा, "अक्षय कुमार बहुत अच्छे और ग्रेट इंसान हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "सर आपने बच्ची की मदद की, इसके लिए आपका शुक्रिया।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अक्षय सर आपको हमारा सलाम है।" कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अक्षय कुमार के इस कदम को देख उन्हें धन्यवाद लिखा।

इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय कुमार

बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के पास इस वक्त कई फिल्में कतार में लगी हुई हैं। वह 'भूत बंगला', 'हेरा फेरी 3' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अक्षय की मूवी के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article