बॉलीवुड

Sitaare Zameen Par Trailer: कुछ ही घंटों में रिलीज होगा आमिर खान की फिल्म का ट्रेलर, यूनिक वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Sitaare Zameen Par Trailer: आमिर खान की मोस्ट अवेटेड मूवी सितारे जमीन पर के ट्रेलर पर नई अपडेट आ गई है। अब फैंस को ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सितारे जमीन का ट्रेलर कुछ ही घंटों में रिलीज होने जा रहा है। आइए बताते हैं आपको ये लेटेस्ट अपडेट क्या है।

Image

Sitaare Zameen Par Trailer

Sitaare Zameen Par Trailer: आमिर खान ( Aamir Khan) की अपकमिंग मूवी सितारे जमीन ( Sitaare Zameen Par) का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। उनकी फिल्म का ट्रेलर बीच मझदार में लटका हुआ था जिसे अब किनारा मिल गया है। दरअसल पिछले हफ्ते रिलीज होने वाला ट्रेलर आगे के लिए टल गया था। हालांकि फैंस को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट आ गई है। जिसमें ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा हट गया है। आमिर खान की टीम ने ट्रेलर से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए फैंस को खुश कर दिया।

आमिर खान की प्रोडक्शन टीम ने ट्रेलर पर नई अपडेट शेयर की है। एक यूनिक वीडियो शेयर करते हुए टीम ने सितारे जमीन पर की स्टारकास्ट से मिलवाया है। इसे शेयर करते हुए लिखा है "आज रात ट्रेलर रिलीज़ होते ही हमारे सितारे उत्साह से झूम उठेंगे। सितारे ज़मीन पर का ट्रेलर आज रात जी नेटवर्क चैनल पर 7:50-8:10 बजे और आमिर खान प्रोडक्शन के सोशल मीडिया हैंडल पर 8:20 बजे रिलीज होगा।

सितारे जमीन पर के बारे में बात करें तो फिल्म को आमिर खान और किरण राव ने प्रोड्यूस किया है। इसमें आमिर खान-जेनेलिया डिसूजा मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म के पहले पोस्टर ने ही फैंस के बीच उत्साह को बढ़ा दिया था। पोस्टर पर नजर डाले तो आमिर खान हाथ में फुटबाल किया कुछ बच्चों की टीम के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि यह बच्चे कौन हैं कैसे हैं ये समझ पाना थोड़ा मुश्किल है। बता दें कि लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर खान लंबे समय बाद पर्दे पर लौट रहे हैं। यह फिल्म उनके फैंस के लिए बहुत खास होने वाली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article