Aamir Khan react on Saiyaara Success: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ( Aamir Khan) इन दिनों फिल्म सितारे जमीन पर ( Sitaare Zameen Par) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने एक बड़ा कदम उठाया है जिसकी हर कोई सरहाना करता दिखाई दे रहा है। आमिर खान ने अपनी फिल्म को ओटीटी पर न बेचकर बल्कि यूट्यूब पर इसे दिखाने का फैसला किया है। बीती रात वह एक इवेंट के दौरान इस बारे में बात करते दिखाई दिए। आमिर खान ने फिल्म सैयारा ( Saiyaara) पर भी बात की। फिल्म को मिल रही सफलता को देखकर आमिर खान ने इसके कारणों का खुलासा किया। आइए बताते हैं आमिर खान को कैसी लगी सैयारा
आमिर खान( Aamir Khan) ने सैयारा की बॉक्सऑफिस सफलता पर अपनी राय रखी। एक्टर ने कहा कि ये मूवी सबको बेहद पसंद आ रही है क्योंकि ये दिल से बनाई गई है। हर जेनेरेशन का अपना अलग टेस्ट होता है इस समय लोगों को ऐसी स्टोरी पसंद आ रही है। मुझे लगता है कि अलग-अलग जेनेरेशन के लोग अलग-अलग तरह के कंटेंट की ओर बढ़ते हैं, जो इस बात पर निर्भर करता है कि उसका कंटेंट कैसा है। मुझे लगता है कि यंग लोग, उदाहरण के लिए, "सैयारा" को पसंद कर रहे हैं, जो एक बड़ी हिट है। हर एक ग्रुप का एक टेस्ट होता है। एक रचनात्मक व्यक्ति होने के नाते, मैं चाहता हूँ कि मैं हर किस्म की फिल्म बना सकूँ। आमिर खान ने कहा कि वह हर ग्रुप के लोगों के लिए फिल्म बनाना चाहते हैं बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर किसी के दिल पर राज करने का उनका प्लान है।
सैयारा के बॉक्सऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने धमाल मचा दिया है। फिल्म का अबतक का कलेक्शन 266 करोड़ हो गया है। अहान पांडे( Ahaan Pandey) और अनीत पड्डा( Aneet Padda) की ये पहली मूवी है जिसने धमाल मचा दिया है।
