बॉलीवुड

'Laal Singh Chaddha' के फ्लॉप होते ही Aamir Khan ने नहीं ली थी फीस, बोले 'जब ऑडियंस मेरे नाम पर...'

Aamir Khan on Flop Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि अगर उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलती हैं तो वो फीस नहीं लेते हैं। आमिर खान ने यह भी कहा कि वो हर चीज की जिम्मेदारी लेने के लिए आगे रहते हैं।

Image

Aamir Khan on Flop Movies

Aamir Khan on Flop Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) साल 2022 में 11 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी। अद्वैत चन्दन के निर्देशन में बनी इस फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीद थी लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने से आमिर खान को बड़ा झटका लगा था। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने बताया कि उनकी फिल्में जब बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती हैं तो अपनी फीस नहीं लेते हैं। इस खुलासे ने आमिर खान के फैन्स भी हैरान कर दिया है।

एबीपी लाइव संग बात करते हुए आमिर खान ने कहा, 'मैं अपनी पेमेंट हमेशा प्रॉफिट से लेता हूं। अगर फिल्मों को प्रॉफिट नहीं होता है तो मैं कभी भी पेमेंट नहीं लेता हूं। जैसा कि 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ भी मैंने ऐसा ही किया।' आमिर खान ने यह भी कहा कि वो फिल्म के फ्लॉप होने के बाद एक भी रुपया नहीं लेते हैं। आमिर खान के पूछा गया कि आपको कभी इस फैसले का पछतावा नहीं हुआ। आमिर खान ने कहा, 'मेरे कभी भी पछतावा नहीं किया। यह बिलकुल सही नियम है। अगर मेरी फिल्म नाकामयाब हुई हो तो मुझे ही जिम्मेदारी लेनी चाहिए। ये मेरी सोच है।'

आमिर खान ने आगे कहा, 'हर आदमी अपने तरीके से काम करता है और हर इंसान की अपनी सोचा होती है। मैं जब काम करता हूं तो मेरे सामने ये नहीं होता है कि मैं 60 दिन कर रहा हूं टी मुझे आप इतने पैसे दे दें। वो मेरी सोच नहीं है, कुछ लोगों की सोच ऐसी ही है। वो बहुत प्रोफेशनल तरह से काम करते हैं कि मैं इतने दिन आ रहा हूं तो इतने पैसे दे दें। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मूवी चले या ना चले। यह गलत सोच नहीं है और मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूं। मैं सिर्फ ये कह रहा हूं कि मेरी अपनी सोच अलग है। मुझे लगता है कि मुझे जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जब ऑडियंस मेरे नामा पर अंदर आती है तो फिर मुझे ही जिम्मेदारी लेनी चाहिए और किसी को नहीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article