बॉलीवुड

Sitaare Zameen Par: OTT पर रिलीज नहीं होगी आमिर खान की कमबैक फिल्म, YouTube पर पे-पर-व्यू मॉडल पर होगी रिलीज

Sitaare Zameen Par to release on Youtube: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की कमबैक फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par Movie) की शूटिंग पूरी हो चुकी है और ये रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। अगर ताजा रिपोर्ट की मानें तो आमिर खान अपनी नई फिल्म सितारे जमीन पर को ओटीटी की जगह यूट्यूब पर रिलीज करने की सोच रहे हैं।

Image

Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen Par to release on Youtube: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) पिछले कुछ समय से लगातार मूवी को रिलीज करने के ओटीटी मॉडल पर बात कर रहे हैं और इसकी बड़ी खामियों को गिना रहे हैं। आमिर खान की बातों से लग रहा था कि वो जल्द ही इस मॉडल से बाहर निकल सकते हैं, जो कदम उन्होंने अपनी कमबैक मूवी सितारे जमीन के साथ उठा दिया है। खबरों की मानें तो आमिर खान की अपकमिंग मूवी सितारे जमीन पर थिएटर के बाद सीधे ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी। आमिर खान ने फैसला लिया है कि वो सितारे जमीन पर को थिएट्रिकल रिलीज के 8 हफ्ते के बाद यूट्यूब पर पे-पर-व्यू मॉडल पर रिलीज करेंगे।

फिल्म से जुड़े एक ट्रेड एनालिस्ट ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा है, 'आमिर खान हमेशा से ही नई-नई चीजें करते रहे हैं। फिल्म मेकिंग से जुड़े मुद्दे हो या फिर फिल्म को रिलीज करने से जुड़ी प्लानिंग हो, आमिर खान ने हमेशा से ही लोगों को चौंकाया है। सितारे जमीन पर के साथ आमिर खान एक नया मॉडल लॉन्च करने जा रहे हैं, जिससे उनकी मूवी को वाइडर रीच मिलेगी। इस मॉडल के तहत ओटीटी प्लेयर्स के गेम से फिल्मकारों को छुट्टी मिल सकती है। अगर आमिर खान का ये मॉडल वर्क करता है तो इंडस्ट्री के कई फिल्मकार इसे अपना सकते हैं क्योंकि इससे उन्हें न केवल क्रिएटिव कॉल बल्कि रेवेन्यू जनरेशन के मामले में भी फैसले लेने की आजादी मिल जाएगी।'

Sitaare Zameen Par First Poster

Sitaare Zameen Par First Poster

बताते चलें कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा की खराब कमाई के बाद से ही दर्शकों को आमिर खान की कमबैक मूवी का इंतजार है। आमिर खान चाहते हैं कि सितारे जमीन पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और उनका कमबैक सफल रहे। इसके लिए वो लगातार नए-नए कदम उठा रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article