बॉलीवुड

आमिर खान की वजह से हो रही है 'लाहौर 1947' की रिलीज में देरी, सनी देओल ने कहा- 'वो चाहते हैं कि फिल्म...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 8, 2025, 06:59 AM IST

Lahore 1947 Release Date: आमिर खान (Aamir Khan) और सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'लाहौर 1947' की रिलीज को लेकर अभी हाल में एक्टर का इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू में सनी देओल ने फिल्म की रिलीज में हो रही देरी की सबसे बड़ी वजह आमिर खान को बताया है।

Image

Lahore 1947 Release Date

Sunny Deol on Lahore 1947 Release: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'लाहौर 1947' से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खबर सामने आ रही है, जो फैंस के दिलों को तोड़ सकती है। फिल्म 'लाहौर 1947' की रिलीज में और भी देरी देखने को मिल सकती है। इसका खुलासा खुद फिल्म के एक्टर सनी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। सनी देओल ने इसके पीछे की वजह भी बताई। तो चलिए जानते हैं फिल्म की रिलीज में देरी की सबसे बड़ी वजह क्या है।

सनी देओल ने बताया देरी का कारण

सनी देओल (Sunny Deol) ने पिंकविला को दिए एक खास इंटरव्यू में बताया कि 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन आमिर खान (Aamir Khan) इसे परफेक्ट बनाने के लिए एडिटिंग पर खास ध्यान दे रहे हैं। सनी देओल ने कहा, 'यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है। हमने इसकी शूटिंग पहले शुरू की थी, लेकिन आमिर इसे हर तरह से परफेक्ट बनाना चाहते हैं।' आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर बेस्ड है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

सनी देओल की 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) को पहले गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर रिलीज करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन अब फिल्म अगस्त 2025 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा (Preity Zinta), शबाना आजमी (Shabana Azmi), अली फजल (Ali Fazal) और करण देओल (Karan Deol) जैसे सितारे भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article