Sitaare Zameen Par Update: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने धूम मचा दिया था। इस मूवी को लोगों ने इतना प्यार दिया कि ये बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो गई। फिल्म सितारे जमीन पर में आमिर खान ने शानदार एक्टिंग की है। वहीं जेनेलिया डिसूजा ने भी अपना जलवा बिखेरा है। काफी समय से लोग फिल्म को घर बैठकर देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच सितारे जमीन पर को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर आप गदगद हो जाएंगे। आइए नजर डालते है लिस्ट पर...
सितारे जमीन पर कहां होगी रिलीज
सिनेमाघर के बाद वैसे फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है लेकिन आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को यूट्यूब पर रिलीज होने वाली है। आमिर खान की दिली तमन्ना है कि फिल्म 'सितारे जमीन पर' को कम दाम में पूरी दुनिया के लोग देख सकें। ये फिल्म 1 अगस्त को यूट्यूब पर रिलीज होगी और भारत में इसे देखने के लिए केवल100 रुपये देने होंगे। वहीं अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और स्पेन जैसे 38 देशों में ये वहां की स्थानीय कीमत पर अवेलेबल होगी। अब फैंस सितारे जमीन पर को यूट्यूब पर देखने के लिए बेताब हैं।
सितारे जमीन पर ने कमाए इतने करोड़
बताते चलें कि बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने फिल्म सितारे जमीन पर से अपना कमबैक किया है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद लोग ये सोच रहे थे कि आमिर का करियर खत्म हो गया है। लेकिन आमिर ने फिल्म सितारे जमीन पर से ये बता दिया है कि टाइगर अभी जिंदा है। मालूम हो कि आमिर खान की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आमिर खान की कई फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में लाहौर 1947 से लेकर महाभारत तक के नाम शामिल है।
