Aamir Khan on Faisal Khan Allegation: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी अपमकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में बने हुए हैं। कभी आमिर खान अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हो जाते हैं, तो कभी अपने बयान से सोशल मीडिया पर हलचल मचा देते हैं। इन सब के बीच अब आमिर खान का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान अपने भाई फैसल खान (Faisal Khan) द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब दिया है। आमिर खान का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं आमिर खान ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या कहा है।
ये भी पढ़ें: फैसल खान ने आमिर खान पर लगाया कैद करने का आरोप
आमिर खान ने भाई के आरोपों पर दिया जवाब
आमिर खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि एक्टर का एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान अपने भाई फैसल खान द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर बोलते नजर आए। 'बॉलीवुड हंगामा' को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा कि 'क्या करें? ये मेरी किस्मत है। दुनिया से लड़ सकते हो, लेकिन अपने परिवार से कैसे लड़ सकते हो?' इसके बाद आमिर खान ने ‘मेला’ के फ्लॉप होने पर खुलकर बात की, जिसमें उनके भाई फैसल खान भी थे। आमिर ने कहा, 'जाहिर है, फिल्म ने अपनी असली ताकत के मुताबिक परफॉर्म नहीं किया, जिससे मुझे काफी निराशा हुई। मैं आपको साफ बता दूं कि मेरे लिए हर फिल्म बहुत खास होती है। ‘मेला’ का फ्लॉप होना मेरे लिए भी उतना ही दुखदायी था जितना फैसल के लिए। मुझे यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगता कि मेरी कोई फिल्म अपना पूरा दम न दिखा पाए। पूरी टीम ने इस फिल्म के लिए दिन-रात मेहनत की थी। हम सब बहुत उदास हुए थे।' आमिर खान ने बताया कि ये फिल्म उन्होंने अपने भाई के लिए की थी।
आमिर खान पर लगाए थे ये आरोप
पिंकविला से बातचीत में फैसल खान ने गंभीर खुलासे किए थे। उन्होंने बताया कि घरवालों को लगता था कि वो मानसिक रूप से बीमार हैं, इसलिए उन्हें जबरदस्ती दवाइयां दी जाती थीं। फैसल को एक घर में कैद करके रखा गया था। बाद में बड़ी मुश्किल से उन्होंने बाहर निकलने की बात कही और दूसरे घर में शिफ्ट हो गए। फैसल ने यह भी कहा था कि आमिर खान ने उन्हें कोर्ट जाने को कहा था, ताकि उनके साइन करने का अधिकार छीना जा सके।आमिर ने सलाह दी थी कि कोर्ट में जाकर जज से कहें कि वो खुद फैसले नहीं ले पाते, इसलिए उन्हें एक गार्जियन की जरूरत है। लेकिन फैसल ने कोर्ट जाना मना कर दिया।
