Faissal Khan Shocking Revealation on Aamir Khan: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान( Aamir Khan) का पारिवारिक विवाद अक्सर चर्चा में रहता है। फिर चाहे वो उनकी शादी हो या भाई-बहनों के साथ अनबन। आमिर खान अक्सर ऐसी परेशानियों से घिरे नजर आते हैं। एक्टर के भाई फ़ैसल खान( Faissal) जो पहले भी उनके खिलाफ बातें बता चुके हैं एक बार फिर से चर्चा में आ गए। फ़ैसल खान ने आमिर खान के बारे में कई खुलासे किए। उनकी एक्स वाइफ से लेकर उनके खर्चे उठाने तक पर फ़ैसल ने बयान दिया। आइए आपको बताते हैं उन्होंने आमिर खान( Aamir Khan) के बारे में क्या-क्या बताया
फ़ैसल खान( Faissal Khan) ने पिंकविला के साथ बातचीत में खुलासा किया कि उन्हें जबरदस्ती दवाइयाँ दी जाती थी। क्योंकि घर वालों को लगता था मैं मानसिक रूप से बीमार हूं, मुझे एक घर में कैद कर दिया गया था बाद में मैंने बड़ी मुश्किल से उससे निकलने के लिए कहा और दूसरे घर में शिफ्ट हो गया। यही नहीं फ़ैसल ने बताया कि आमिर खान( Aamir Khan) ने उन्हें कोर्ट में जाने को कहा था ताकि वह उसका साइन करने का अधिकार छिन सके। आमिर ने फ़ैसल को कहा कि तुम कल कोर्ट जाना और जज के सामने कहना कि मैं अपने फ़ैसले खुद नहीं ले पाता इसलिए मुझे एक सहायक चाहिए। हालांकि फ़ैसल ने कहा कि मैं कोर्ट नहीं गया।
परिवार वाले हो गए थे खिलाफ
फ़ैसल ने बताया कि मेरे घर वाले मुझे पागल समझते थे और कहते थे कि मैं दुनिया का नुकसान कर सकता हूं। मैं एक चक्रव्यूह में फंस गया था जिससे निकलना मुश्किल था। यही नहीं मुझे घर में कैद करने के बाद मेरा मोबाईल फोन छिन लिया था और बॉडीगार्ड घर के बाहर रहते थे।
परिवार ने दिया बयान
हालांकि आमिर खान के परिवार ने इसपर अपना बयान दिया है। घर के सभी सदस्यों ने यह साफ कर दिया है कि फ़ैसल के लिए जो भी फैसले लिए गए वो डॉक्टर की सहमति पर थे। फ़ैसल के इस बयान से परिवार को ठेस पहुंची है।
