बॉलीवुड

एक ही कार में रीना दत्ता, किरण राव और Gauri Spratt, लोग बोले- 'आमिर खान का जलवा...'

Aamir Khan Video: आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...

Image

आमिर खान के इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल (pic credit-instagram)

Aamir Khan Video: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि आमिर खान शादी करने वाले हैं। इन खबरों पर आमिर खान ने भी मुहर लगा दी है। आमिर खान और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) 5 जुलाई को सात फेरे लेंगे। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर... (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-गौरी के हाथों में हाथ डाल इवेंट में पहुंचे Aamir Khan, 'राधे भैया' बन सलमान ने दिखाया स्वैग)

इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी एक्स पत्नी किरण राव, होने वाली पत्नी गौरी स्प्रैट और रीना दत्ता के साथ एक फैमिली आउटिंग के बाद एक ही कार में नजर आए। वीडियो में आमिर आगे की सीट पर बैठे दिखाई देते हैं, जबकि पीछे की सीट पर किरण राव, गौरी स्प्रैट और रीना साथ बैठे बातचीत करते और हंसते नजर आते हैं। इन सभी के बीच की अच्छी बॉन्डिंग ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आमिर खान, ये कैसे संभव है?' दूसरे ने लिखा, 'आमिर खान का जलवा है।'

आमिर खान की इस दिन होगी शादी

बताते चलें कि ये वीडियो 'लगान' के 25 साल पूरे होने के जश्न के कुछ दिन बाद सामने आया है। इस खास मौके पर आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता, किरण राव और गौरी स्प्रैट भी मौजूद थीं। गौरी ने इस दौरान आमिर के साथ रेड कार्पेट पर भी एंट्री की थी। आमिर खान ने पुष्टि की है कि वह 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि शादी की खबरें सही हैं और अब दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने के लिए तैयार हैं। आमिर ने कहा कि वह और गौरी एक-दूसरे को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं और उनके दिल में तो वह पहले से ही उन्हें अपनी पत्नी मानते हैं। इसलिए अब इस रिश्ते को आधिकारिक रूप देना उनके लिए एक स्वाभाविक कदम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी बेहद निजी समारोह में होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और खास दोस्त शामिल होंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article