बॉलीवुड

इस दिन डेस्टिनेशन वेडिंग करेगी Aamir Khan की लाड़ली Ira Khan , जाने हल्दी से लेकर फेरों तक की डिटेल

Ira Khan Wedding Detail : इरा खान की शादी के लिए आमिर खान और रीना दत्त ( Reena Dutt) का घर सज गया है। वहीं आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ आज सुबह शादी के पहले इवेंट में मराठी लुक में दिखाई दी, आइए आपको बताते हैं इरा की शादी के फ़ंक्शन किस-किस दिन होने वाले हैं।

Image

Ira Khan Wedding Detail

Ira Khan Wedding Detail : आमिर खान ( Aamir Khan) की लाड़ली बेटी इरा खान( Ira Khan) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। इरा खान कल बुधवार को अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे( Nupur Shikhare) संग शादी करने वाली हैं। वहीं पूरा खान परिवार शादी की तैयारी में जोर-शोर से लगा हुआ है। हाल ही में शादी के फंक्शन की तस्वीरें सामने आ रही है जिसमें आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ को साथ देखा गया है। आइए आपको बताते हैं इरा खान की शादी का पूरा प्रोग्राम हल्दी-मेहंदी से लेकर रिसेप्शन की लिस्ट

इरा खान की शादी के लिए आमिर खान और रीना दत्त ( Reena Dutt) का घर सज गया है। वहीं आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ आज सुबह शादी के पहले इवेंट में मराठी लुक में दिखाई दी जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । आइए आपको बताते हैं इरा की शादी के फ़ंक्शन किस-किस दिन होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इरा और नूपुर कल 3 जनवरी बुधवार को मुंबई में निकाह/कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। वहीं शादी के असली फ़ंक्शन जयपुर में होने वाले हैं जहां कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करेगा। ये शादी 8 जनवरी से 10 जनवरी को होने वाले हैं जिसमें केवल परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे। वहीं 13 जनवरी को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा जिसमें इंडस्ट्री में सभी कलाकार नजर आ सकते हैं।

इरा-नूपुर की शादी मराठी रीति-रिवाज से होने वाली है, जिसकी झलकियां आज के ईवेंट में देखने को मिल गई। बताते चले कि नूपुर शिखरे और इरा खान ने नवंबर 2022 में सगाई की थी जिसके बाद फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article