बॉलीवुड

'सितारे जमीन पर' की रिलीज डेट से आमिर खान ने उठाया पर्दा, इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 27, 2025, 12:03 PM IST

Sitaare Zameen Par to release Out: आमिर खान खान और दर्शील सफारी की लीड रोल वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज डेट और क्लाइमेक्स से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आमिर खान ने एक इवेंट के दौरान बताया कि फिल्म 'सितारे जमीन पर' कब बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।

Image

Aamir Khan Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen Par to release Out: बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर आमिर काफी समय से बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद से आमिर खान किसी मूवी में नजर नहीं आए हैं। लेकिन अब आमिर खान ने बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की तैयारी कर ली है। आमिर खान फिल्म 'सितारे जमीन पर' से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं 'सितारे जमीन पर' कब बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।

जानें कब रिलीज होगी 'सितारे जमीन पर'

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर' की सीक्वल 'सितारे जमीन पर' को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। अब फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर गणतंत्र दिवस मौके पर आमिर खान ने फिल्म को लेकर अपडेट दिया। आमिर खान ने बताया कि पहले ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होने वाली थी, अब ये क्रिसमस 2025 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। इसके साथ-साथ आमिर खान ने 'सितारे जमीन पर' के क्लाइमेक्स को लेकर भी अपडेट दिया। आमिर खान ने बताया 'फिल्म 'सितारे जमीन पर' का क्लाइमेक्स वडोदरा में शूट किया गया था।' फिल्म से जुड़े अपडेट के सामने आने के बाद फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं।

16 साल बाद इस एक्टर संग करेंगे काम

आमिर खान खान के साथ-साथ दर्शील सफारी भी फिल्म 'सितारे जमीन पर' में अहम रोल में नजर आएंगे। आमिर खान और दर्शील सफारी 16 साल के बाद एक साथ बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं। फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article