बॉलीवुड

दो एक्स पत्नियों और गर्लफ्रेंड गौरी संग पहुंचे थे आमिर खान, धूम-धाम से मनाई थी इरफान पठान की वेडिंग एनिवर्सरी

Aamir Khan with ex wives and girlfriend: आमिर खान ने अपना 60वां जन्मदिन मनाने से पहले सभी को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलाया था।अब सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आमिर अपनी दोनों पत्नियों और गौरी के साथ नजर आ रहे हैं। ये वीडियो इरफान पठान की वेडिंग एनिवर्सरी का है।

Image

Aamir Khan

Aamir Khan with ex wives and girlfriend: आमिर खान इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए है। आमिर खान ने अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने से पहले पैप्स से अपनी गर्लफ्रेंड गौरी को मिलवाया था, जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्टर जल्द ही सात फेरे लेने वाले है। अब एक्टर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर अपनी दोनों पत्नियों और गर्लफ्रेंड गौरी के साथ इरफान पठान की वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने पिछले महीने का एक वीडियो खोज निकाला है, जिसमें आमिर गौरी के साथ इरफान पठान की एनिवर्सरी के जश्न में शामिल होते हुए दिखाई दे रहे थे। इस एनिवर्सरी में उनकी एक्स पत्नियां, रीना और किरण भी मौजूद थीं। जिस कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

आमिर के पीछे नजर आईं गौरी

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि इरफान पठान की शादी की सालगिरह पर गौरी पर्पल रंग की कर्ती पहने आमिर खान के पीछे खड़ी है। इस वीडियो को इरफान ने फरवरी में अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जहां सचिन तेंदुलकर और जहीर खान भी मौजूद थे।

दोनों खान से मिल चुकी हैं गौरी

इस वीडियो में इरफान पठान के अलावा जहीर खान और उनकी पत्नी भी नजर आ रही हैं। वही सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि भी इस वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। जिससे पता चल रहा है कि इरफान पठान और सचिन तेंदुलकर को गौरी के बारे में पहले से जानकारी थी। रिपोर्ट के अनुसार गौरी आमिर खान के प्रोडक्शन बैनर से जुड़ी हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार आमिर ने गौरी को शाहरुख और सलमान खान से भी मिलवाया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article