Aamir Khan-Rajkumar Hirani Next Project: बॉलीवुड इंडस्ट्री के हिट एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी कहे जाने वाले आमिर खान ( Aamir Khan) और राजकुमार हिरानी( Rajkumar Hirani) लंबे समय बाद फिर से साथ आ रहे हैं। पीके के 11 साल बाद राजकुमार हिरानी ने एक बार फिर से आमिर खान ( Aamir Khan) के साथ फिल्म करने का मन बनाया है। हालिया जानकारी में पता चला है कि दोनों के बीच एक स्क्रिप्ट को लेकर सहमति भी बन गई है। आइए आपको बताते हैं क्या होने वाला है मूवी का कान्सेप्ट
पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार हिरानी( Rajkumar Hirani) और आमिर खान( Aamir Khan) ने नेक्स प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। एक्टर और डायरेक्टर की ये जोड़ी किसी नए कान्सेप्ट पर चर्चा कर रही है। राजकुमार हिरानी ने 3 कान्सेप्ट आमिर खान के सामने रखे थे। राजकुमार हिरानी 3 विचारों पर काम कर रहे थे, और उन्होंने आखिरकार एक प्रोजेक्ट को चुन लिया है। उन्होंने आमिर खान के साथ इस पर चर्चा की , और अभिनेता को भी राजकुमार हिरानी का ये प्रोजेक्ट पसंद आया। दोनों ने फिल्म पर आपसी सहमति जताई है, और इसे 2026 में फ्लोर पर लाने का इरादा है। अभी तक बिना किसी टाइटल वाली यह फिल्म डंकी के बाद राजकुमार हिरानी की अगली निर्देशित फिल्म होगी,।
बता दें कि राजकुमार हिरानी आमिर खान के साथ-साथ विक्की कौशल( Vicky Kaushal) के साथ भी अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। हालांकि विक्की कौशल के व्यस्त शेड्यूल के चलते इसपर अभी रॉक लगी हुई है। अगर बात बनती है तो राजकुमार हिरानी विक्की कौशल और रणबीर कपूर के साथ फिल्म बनाएंगे।
