बॉलीवुड

नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट की बाहों में बाहें डाले दिखें आमिर खान, चाइना के कॉमिक फेस्टिवल में साड़ी-कुर्ता पहनकर घूम रहा है कपल

Aamir Khan with Gauri Spratt: आमिर खान और उनकी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को एक साथ स्पॉट किया गया। कपल हाथों में हाथ डालकर चाइना में घूम रहे हैं।वो भी बेहद अतरंगी लुक में। गौरी ने साड़ी पहनी हुई है और आमिर खान ब्लैक कुर्ता पजामा में हैं। आइए बताते हैं वह कहा गए थे

Image

Aamir Khan with Gauri Spratt

Aamir Khan with Gauri Spratt: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ( Aamir Khan) पिछले कुछ समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जब से उन्होंने अपनी न्यू जीएफ गौरी स्प्रैट( Gauri Spratt) को मीडिया से मिलवाया तभी से है हर कोई दोनों को साथ देखने के इंतजार में रहता है। आखिरकार आमिर खान अपनी न्यू जीएफ के साथ स्पॉट हो ही गए हैं। वो भी बेहद अतरंगी लुक में। कपल को हाथों में हाथ डाले देखा जा सकता है। गौरी ने साड़ी पहनी हुई है और आमिर खान ब्लैक कुर्ता पजामा में हैं। आइए बताते हैं कहा घूम रहा है ये कपल

हाल ही में सोशल मीडिया पर चाइना के मकाउ में हुए कॉमिक फेस्टिवल की तस्वीरें सामने आई है। जिसमें बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ( Aamir khan) अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गए हुए हैं। स्टार को गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़े हुए साफ देखा जा सकता है। वह गौरी को बाकि स्टार्स से मिलवा रहे हैं। सितारों से भरी इस महफ़िल में ये दोनों अकेले नहीं थे। उनके साथ फेमस चीनी कॉमेडी स्टार शेन टेंग और मा ली भी थे। इस इवेंट की सबसे ज्यादा शेयर की गई फोटो में देखा जा सकता है कैसे चारों स्टार्स दिल का साइन बना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आमिर खान और गौरी की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। दोनों की इस जोड़ी को फैंस पसंद कर रहे हैं। आमिर के साथ गौरी बेहद खूबसूरत लग रही है। कॉमेंट में लोग यही पूछ रहे हैं कि इतनी सुंदर भाभी आपको कहा मिली।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article