बॉलीवुड

EXCLUSIVE: 'शी' और 'आश्रम' जैसी सीरीज में बोल्ड सीन्स देने पर Aaditi Pohankar ने किया रिएक्ट, बोलीं 'हाथ यहां-वहां नहीं...'

Aaditi Pohankar on Doing Intimate Scenes: बॉबी देओल की सुपरहिट सीरीज 'आश्रम' और 'शी' में अदिति पोहनकर ने कई बोल्ड सीन्स परफॉर्म किए थे। इन दोनों सीरीज में बोल्ड सीन्स देने पर अदिति पोहनकर ने हाल ही में जूम से बात करते हुए अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि यहां-वहां हाथ लगने से दिक्कत हो सकती है।

Image

Aaditi Pohankar

Aaditi Pohankar on Doing Intimate Scenes: अदिति पोहनकर ने मराठी फिल्म 'लय भारी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म से लोगों के बीच पहचान बनाने के बाद अदिति पोहनकर (Aaditi Pohankar) ने 'शी' और 'आश्रम' जैसी वेब सीरीज में काम किया। इन दोनों सीरीज में अदिति पोहनकर को दर्शकों ने काफी पसंद था और ओटीटी की दुनिया वो रातोंरात स्टार बन गई थीं। इन दोनों सीरीज में अदिति पोहनकर ने कई बोल्ड सीन्स परफॉर्म किए थे। जूम के साथ बात करते हुए अदिति पोहनकर इन सीरीज में बोल्ड सीन्स पर खुलकर बात की है।

अदिति पोहनकर से जब 'आश्रम' में चंदन रॉयल सान्याल संग दिए बोल्ड सीन्स के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार की तारीफ की की। एक्ट्रेस ने बताया, 'चंदन रॉय सान्याल के साथ इस तरह के सीन्स करने में मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई। हम दोनों के पास एक्टर्स वाइब्स है। यहां एक ग्रुप काम करता है। इम्तियाज सर ने एक बार कहा था कि महिलाओं से ज्यादा पुरुष इस तरह के सीन्स करने में थोड़ा अजीब फील करते हैं। इन सीन्स को करने में चंदन रॉय सान्याल ने मुझे सहज कराया। वो बार-बार मुझसे पूछते थे क्या तुम ठीक हो?'

अदिति पोहनकर ने आगे कहा कि ऐसे सीन्स को करे हुए किसी भी एक्टर को केयरफुल रहने की जरुरत होती है। उन्होंने कहा, 'अगर हाथ य्हना का वहां भी चला गया तो गलती हो सकती है। हालांकि यह गलतफहमी भी हो सकती है। एक लड़की, महिला और को-एक्टर होने के नाते अपने को-स्टार का ध्यान रखा हमारी जिम्मेदारी होती है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो अदिति के पास इस समय तीन प्रोजेक्ट्स हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article